
जलजीरे(Jaljeera) में कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
गर्मियों(Summer) के मौसम में कुछ ठंडा पीने का मन करता ही है इसके लिए लोग जलजीरा पसंद करते हैं। जलजीरे को ठंडा रखने के लिए एक मटके में रखते हैं जिसे बूंदी और पुदीने की पत्ती से गार्निश करके रखते हैं। जलजीरा जीरे और पानी का कॉम्बिनेशन होता है। इसका सेवन करने से शरीर रिफ्रेश हो जाता है जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। जलजीरे के स्वाद को बढ़ाने के लिए और भी कई चीजें मिलाई जाती हैं। जलजीरे के सेवन से शरीर को कई फायदे भी होते हैं। यह आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए आपको गर्मियों में जलजीरा(Jaljeera) के सेवन करने के फायदों के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: दांतों को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्यवर्धक पेय]
जलजीरे के फायदे
शरीर को ठंडा रखता है
विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकालता है
पाचन में मददगार
भूख को बढ़ाता है
वजन कम करने में
शरीर को ठंडा रखता है: जलजीरे के सेवन से गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सकता है। गर्मी के समय में जलजीरे के सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। क्योंकि यह प्राकृतिक रुप से शरीर को ठंडा करता है। शरीर के सिस्टम को ठंडा रखने के साथ यह शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। इसके साथ ही यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट फ्लूइड को संतुलित रखता है। [ये भी पढ़ें: Healthy Summer: गर्मियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए टिप्स]
विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकालता है: प्राकृतिक पदार्थों से बना हुआ होने की वजह से जलजीरा शरीर को साफ करने में भी मदद करता है। जलजीरे में मौजूद सामग्री शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जलजीरे को बनाने के लिए धनिया, अदरक और काले नमक का इस्तेमाल किया जाता है। जो शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालते हैं।
पाचन में मददगार:

जलजीरे में काला नमक मिलाने से यह पाचन के लिए फायदेमंद होता है। जीरा भी पाचन की क्रिया को बूस्ट करता है और एसिडिटी जी जलने की समस्या से राहत दिलाता है। गर्मियों में पाचन की समस्या को दूर करने के लिए जलजीरे का सेवन करते हैं। इसमें मौजूद पुदीना, धनिया और अदरक में पाचन को बेहतर बनाने के गुण होते हैं।
भूख को बढ़ाता है: गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोगों की भूख कम हो जाती है। लेकिन शरीर के कार्य के लिए थोड़ा बहुत खाना जरुरी होता है। जीरे के पानी में एरोमैटिक ऑयल होने की वजह से यह आपकी भूख को बढ़ा देते हैं। एरोमैटिक ऑयल भूख को बढ़ा देते हैं इसलिए गर्मियों में भूख बढ़ाने के लिए जलजीरे का सेवन करें।
वजन कम करने में:

हाई-कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने के लिए जलजीरे का सेवन फायदेमंद होता है। यह कैलोरी को बर्न करने में भी मदद करता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए जलजीरे का सेवन फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप पूरे दिन ऊर्जावान रहते हैं। [ये भी पढ़ें: pH का स्तर सही बनाए रखने के लिए उपयोगी पेय पदार्थ]
जलजीरा जितना स्वादिष्ट होता है उसके उतने ही फायदे होते हैं। इसका सेवन गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। इस आर्टिकल को इंग्लिश(English)में भी पढ़ें।