
photo credit: cookingupclean.com
अंगूर का जूस स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कई हेल्थ बूस्टिंग पोषक तत्व होते हैं। जिससे आप फिट रहते हैं। अंगूर के जूस में ज्यादा मात्रा में कैलोरी नहीं होती है जिसकी वजह से इससे वजन बढ़ने की समस्या नहीं होती है। अंगूर का जूस विटामिन बी-6 और थाइमीन का अच्छा स्त्रोत होता है। इसके साथ ही इसमें मिनरल मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को नष्ट करने वाले हानिकारक फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं। अंगूर का जूस शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए आपको अंगूर के जूस से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: अनार का जूस पीने से होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ]
1-हृदय को स्वस्थ रखता है:
अंगूर के जूस का सेवन करने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन बढ़ जाता है जो यह सुनिश्चित करता है कि आपकी रक्त कोशिकाएं लचीली और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करें। इससे हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय संबंधित समस्याएं भी कम होती हैं।
2- इम्यूनिटी बूस्ट करके बढ़ती उम्र के संकेत को कम करता है: अंगूर के जूस में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं। ये सारी चीजें इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं और सामान्य इंफेक्शन जैसे सर्दी, जुकाम और फ्लू के संकेतों को कम करता है। एंटीऑक्सीडेंट यह भी सुनिश्चित करते हैं कि आपका शरीर और मन युवा और स्वस्थ रहे। [ये भी पढ़ें: आम के रस के स्वास्थ्यवर्धक लाभ]
3-मेटाबॉल्जिम में सुधार:
अंगूर का जूस शरीर में मेटाबॉल्जिम में सुधार करके भूख बढ़ाने में मदद करता है। जो वजन को नियंत्रित करके मोटापे से संबंधित समस्याएं होने की संभावना कम करता है।
4-मासिकधर्म नियंत्रित करता है: अनियमित मासिकधर्म की समस्या महिलाओं को होने नवाली एक आम समस्या है जो ज्यादातर महिलाओं को होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए रोजाना खाली पेट अंगूर के जूस में शहद और सूखे खजूर मिलाकर पिएं।
5-हड्डियों को मजबूत बनाता है:
अंगूर का जूस कॉपर, आयरन और मैगंनीज का अच्छा स्त्रोत है। यह पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए आहार में अंगूर के जूस को शामिल करें। [ये भी पढ़ें: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को बनाएं रखते हैं ये ड्रिंक्स]