
avocado smoothie: एवोकाडो स्मूदी सेहत के लिए फायदेमंद होती है
Benefits of Avocado smoothie: एवोकाडो सेहत के लिए एक बेहद फायदेमंद फल होता है। यह विटामिन डी, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, विटामिन ए, ई, के , बी-5,बी-6, फोलेट, पोटेशियम, कॉपर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। एवोकाडो स्मूदी एक स्वास्थ्यवर्धक पेय होता है जिसे आप ब्रेकफास्ट में पी सकते हैं। एवोकाडो स्मूदी आप घर पर ही बना सकते हैं जिसका सेवन करने से मेटाबोलिक रेट बढ़ जाती है और शरीर स्वस्थ रहता है। आइए जानते हैं कि घर पर कैसे बनाएं एवोकाडो स्मूदी और उसके स्वास्थ्य लाभ।[ये भी पढ़े: एवोकाडो ऑयल के इस्तेमाल से मुंहासों को दूर करें ]
Benefits of Avocado smoothie:: एवोकाडो स्मूदी कैसे बनाएं
- एवोकाडो स्मूदी बनाने की विधि
- एवोकाडो स्मूदी के सेवन के फायदे
- एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है
- ऊर्जा देती है
- बार-बार भूख नहीं लगती
- मेटाबॉलिक रेट सही रहती है[ ये भी पढ़े: जानिए क्यों है एवोकाडो आपकी सेहत के लिए लाभदायक ]
एवोकाडो स्मूदी बनाने की विधि-

- एक कप एवोकाडो
- एक कप केल
- आधा कप ब्लूबेरी
- आधा कप पाइनेप्पल
- आधा कप पालक
- आधा कप खीरा
- एक कप नारियल पानी
सभी सामग्री को एक साथ मिक्सर में ब्लेंड करके स्मूदी बना लें और इसे गिलास में डालकर फ्रिज में रख दें। 10 मिनट बाद सर्व कर सकते हैं।[ ये भी पढ़े: अपने आहार में एवोकाडो को शामिल करके घटाएं अपना वजन ]
एवोकाडो स्मूदी के सेवन के फायदे-
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है-
इस स्मूदी में बेरीज, एवोकाडो, नारियल पानी, पालक, केल आदि होते हैं जो कि एंटी-ऑक्सीडेंट्स से युक्त होते हैं। इस स्मूदी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम, जिंक,सेलेनियम आदि होते हैं इसलिए इसका सेवन फायदेमंद होता है।
ऊर्जा देती है-
यह स्वास्थ्यवर्धक फलों और सब्जियों से मिलकर बनी होती है इसलिए इसका सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है और नाश्ते में इसका सेवन करने से आप दिनभर ऊर्जावान बने रहते हैं।
बार-बार भूख नहीं लगती-
एवोकाडो स्मूदी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है इसलिए इसका सेवन करने से बार-बार भूख नहीं लगती है और पेट भरा हुआ रहता है।
मेटाबॉलिक रेट सही रहती है-
एवोकाडो पाचन तंत्र पर सूदिंग इफेक्ट डालता है। एवोकाडो स्मूदी पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और मेटाबोलिक रेट बढ़ती है।
[ जरुर पढ़े: बच्चे के लिए क्यों जरूरी है एवोकाडो का सेवन ]
एवोकाडो स्मूदी का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।