
सेब, चुकंदर और गाजर से बनी डिटॉक्स ड्रिंक शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
स्वस्थ रहने के लिए शरीर को डिटॉक्सीफाइ करना जरुरी होता है। डिटॉक्स से मतलब शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालना होता है।जब शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं तो इससे शरीर सही तरीके से पोषक तत्व अवशोषित कर पाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने दिन की शुरुआत डिटॉक्स ड्रिंक से करें। इस ड्रिंक को बनाने के लिए सेब, चुकंदर और गाजर की जरुरत होती है। इस ड्रिंक को एबीसी ड्रिंक भी कहते हैं। यह ड्रिंक कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। सेब में विटामिन ए, बी1, बी6, फोलेट, फाइबर और पोटेशियम होते हैं जो इम्यून सिस्टम को फ्री रेडिकल से बचाने में मदद करते हैं। वहीं चुकंदर में मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन और विटामिन ए,सी बी भी होता है जो एंटी एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। वहीं गाजर में बीटा-केरोटिन होता है जो विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है। तो आइए आपको एबीसी ड्रिंक बनाने के तरीके और स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: गर्मियों में किन सब्जियों के जूस का सेवन करें]
एबीसी ड्रिंक बनाने का तरीका:
सामग्री:
1चुकंदर
1 सेब
1 गाजर
1 इंच ताजा अदरक
विधि:
चुकंदर को पानी से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। ठीक इसी तरह सेब, गाजर और अदरक को धोकर काट लें। अब इन सभी चीजों को एक चौथाई कप पानी डालकर ब्लैंड कर लें। आपकी ड्रिंक तैयार है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई ड्रिंक्स का सेवन किया जा सकता है, इनके बारे में जानने के लिए क्लिक करें।
एबीसी ड्रिंक के स्वास्थ्य लाभ:
दिमाग को बूस्ट करता है: सेब-गाजर और चुकंदर से बनी ड्रिंक दिमाग के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। साथ ही याद्दाश्त तेज, एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है जिससे आप अच्छे तरीके से काम कर पाते हैं।
वजन कम करने में मददगार:

अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए एबीसी ड्रिंक बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कम मात्रा में कैलोरी होती है जो वजन कम करने में मदद करता है। यह डिटॉक्स ड्रिंक में उच्च मात्रा में फाइबर और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से वजन कम होता है। इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
आंखों की मसल्स को मजबूती प्रदान करती है: पूरे दिन कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने से आंखों पर बहुत जोर पड़ता है। इसकी आंखे थक जाती हैं जिसकी असर आंखों की मांसपेशियों पर पड़ता है। सेब, चुकंदर और गाजर से बनी ड्रिंक का सेवन करने से आपके शरीर को विटामिन ए मिलता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।इसका सेवन करने से आंखों की थकान कम होती है जिससे आपकी दृष्टि बेहतर होती है।
बेदाग त्वचा:

सेब, चुंकदर और गाजर त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी कॉम्पलैक्स, ई और के होने की वजह से यह त्वचा को जवां दिखाने में मदद करता है। [ये भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या दूर करने के लिए पेय पदार्थ]
शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने और बेहतर तरीके से पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए सेब-चुकंदर और गाजर से बनी ड्रिंक फायदेमंद होती है।