
bakra Eid 2018: कुछ खास तरीकों की मदद से बकरीद को मनाया जा सकता है।
Bakra Eid 2018 Special, Eid ul Adha: ईद-उल-अजहा हर साल हर्ष-उल्लास से मनाया जाता है। इस साल ईद-उल-अजहा 22 अगस्त को मनाई जाएगी। ईद-उल-अजहा से मतलब बलिदान का पर्व होता है। यह त्यौहार पैगंबर इब्राहिम की सच्ची भक्ति और आज्ञाकारिता के कार्य के रूप में अपने बेटे को बलिदान देने पर मनाया जाता है। इस त्यौहार पर पैगंबर इब्राहिम के त्याग को बकरे की बलि के रुप में मनाया जाता है। इस्लामिक लुनर केलेंडर के अनुसार बकरीद को धू अल-हिज्जा के आखिरी महीने में मनाया जाता है। इस दिन कई तरीकों की मदद दोस्तों और घरवालों के साथ ईद को मनाया जाता है। तो आइए आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताते हैं।
Bakra Eid Special: खास तरीकों की मदद से कैसे ईद मनाएं
ईद की नमाज पढ़ें
बच्चों को ईद के महत्व के बारे में बताएं
स्वादिष्ट खाना बनाएं
घर वालों के साथ समय व्यतीत करें
ईद की नमाज पढ़ें: ईद-उल-अजहा की शुरुआत अल्ला को याद करके करें। इसलिए इस दिन नमाज पढ़ना महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सभी लोग अच्छे कपड़े पहनकर साथ में नमाज पढ़ने जाते हैं। नमाज पढ़ने के बाद सभी एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं।
बच्चों को ईद के महत्व के बारे में बताएं:

बकरीद को पैगंबर इब्राहिम के त्याग को याद करके मनाया जाता है। बहुत से बच्चों को बकरीद मनाने के पीछे का कारण ही नहीं पता होता है। इसलिए यह समय होता है जब आपको अपने बच्चों को बकरीद के महत्व के बारे में बताना चाहिए।
स्वादिष्ट खाना बनाएं: बकरीद के दिन स्वादिष्ट खाना बनाया जाता है। तो इस दिन अपना समय स्वादिष्ट खाना बनाने और उसे दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ खाने में बिताएं।
घर वालों के साथ समय व्यतीत करें: दुनिया में फैमिली सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। तो इस त्यौहार को घरवालों के साथ मनाएं। उके साथ समय व्यतीत करें और खुशियां मनाएं।
बकरीद को अच्छे से अपने दोस्तों और घरवालों के साथ मनाना चाहिए। इस आर्टिकल को इंग्लिश(English) में भी पढ़ें।