
benefits of not having a friends group: बुरे दोस्तों के ग्रुप में रहने से अच्छा अकेले रहना बेहतर होता है
Benefits of not having a friends group: दोस्ती का रिश्ता बड़ा प्यारा होता है। बचपन से आपके साथ स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे आपके दोस्त बनते हैं और इसी तरह दोस्तों का एक ग्रुप बन जाता है। दोस्तों के ग्रुप में घूमना-फिरना, पढ़ाई करना ,मस्ती करना आदि काफी कुछ चीजें होती है लेकिन अगर अब आपके पास ऐसा फ्रेंड ग्रुप नहीं है तो आप अकेलापन महसूस करते हैं। दोस्तों ग्रुप के बिना जीवन जीने में कई तरह की अच्छाईयां शामिल होती है जिन्हें आप समझ नहीं पाते हैं। ग्रुप में हर एक व्यक्ति आपका अच्छा दोस्त नहीं होता लेकिन आपको हर किसी से व्यवहार बनाकर रखना पड़ता है ऐसे में आपको घुटन महसूस हो सकती है इसलिए अगर आप किसी फ्रेंड ग्रुप का हिस्सा नहीं है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। एक दोस्त के साथ भी खुश रहा जा सकता है। आइए जानते हैं कि दोस्तों का ग्रुप ना होने के क्या फायदे होते हैं। [ये भी पढ़ें: अच्छे दोस्त कैसे बनाएं]
Benefits of not having a friends group: दोस्तों का ग्रुप(Friend’s Group) ना होने के फायदे
- आप खुद के साथ समय बिता सकते हैं
- सच्चे दोस्त का साथ मिलता है
- सोच मिले जरुरी नहीं है
- हर किसी को खुश रखने की जरुरत नहीं होती है
- टॉक्सिक दोस्तों से दूर रहते हैं
1. आप खुद के साथ समय बिता सकते हैं- अगर आपके पास दोस्तों का ग्रुप नहीं होता है तो आप खुद अपने साथी होते हैं। ऐसे में खुद से बातें करने का, खुद को समझने का और भविष्य के लिए अपने लक्ष्य निर्धारित करने का मौका मिलता है।
2.सच्चे दोस्त का साथ मिलता है-

दोस्तों के ग्रुप में आपके दोस्त तो बहुत सारे होते हैं लेकिन सच्चा दोस्त कोई नहीं होता है। अगर आपके पास एक सच्चा दोस्त है तो जरुरी नहीं है कि आप किसी ग्रुप का हिस्सा भी बनें। आपका सच्चा दोस्त आपकी हर परेशानी समझता है। [ये भी पढ़ें: संकेत जो बताते हैं कि आपके साथी के लिए उनके दोस्त रिलेशनशिप से ज्यादा जरुरी हैं]
3.सोच मिले ऐसा जरुरी नहीं है- हर व्यक्ति दूसरे से अलग होता है। ठीक उसी तरह फ्रेंड ग्रुप में भी अलग-अलग मानसिकता के लोग होते हैं। ऐसे में आपकी हर एक व्यक्ति से सोच मिले जरुरी नहीं होता है। सोच ना मिलने पर लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं इसलिए अगर आप किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं तो परेशान होने वाली बात नहीं है।
4.हर किसी को खुश रखने की जरुरत नहीं होती है- ग्रुप में बहुत सारे लोग होते हैं इस दौरान आप चाहते हैं कि सब आपसे बात करें और सब साथ में खुश भी रहें। मगर जब आप किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं होते हैं तो आपको किसी और की खुशी के बारे में सोचने की जरुरत नहीं होती है।
5.टॉक्सिक दोस्तों से दूर रहते हैं-

टॉक्सिक दोस्तों के कारण आपको बिना बात का तनाव होने लगता है। इसलिए ऐसे ग्रुप में रहने से अच्छा अकेला रहना ज्यादा होता है। ना आप किसी ग्रुप का हिस्सा होते हैं ना कोई झंझट होता है। [ये भी पढ़ें: पीठ पीछे बात करने वाले दोस्तों से कैसै पेश आएं]
जरुरी नहीं है कि आपके जीवन में एक फ्रेंड ग्रुप हो बिना ग्रुप के रहना भी अच्छा होता है। आर्टिकल को इंग्लिश में पढ़ने के लिए क्लिक करें।