
क्यों कई बार उदास होना भी ठीक होता है
बहुत बार जीवन में ऐसे मौके आते हैं जब आप उदास होते हैं। जीवन में हर समय खुश रहना संभव नहीं होता है। हर समय हमें यह सीखाया जाता है कि जीवन में उदासी को दूर करके हमेशा खुश रहना चाहिए। लेकिन सच तो यह है की कभी-कभी उदास होना भी ठीक होता है। कई बार उदासी आपके दिमाग को रिलैक्स करती है और आपको परिस्थितियों से उबारने में भी मदद करती है। उदासी परेशानियों की असली वजह जानने में मदद करती है।आइए जानते हैं कि उदास होना क्यों ठीक होता है। [ये भी पढ़ें: Relationship Tips: पार्टनर के उदास होने पर उसे कैसे खुश करें ]
कई बार उदास होना क्यों ठीक होता है
- यह स्वाभाविक होता है
- आप खुद के लिए समय निकालते हैं
- अपनी परेशानियों को पहचानते हैं
- आत्म-निरीक्षण करते हैं
1. यह स्वाभाविक होता है-

जिस प्रकार खुशी, हंसी, रोना आदि स्वाभाविक भावनाएं होती है उसी प्रकार उदास होना भी एक स्वाभाविक इमोशन होत है। ब्रेकअप, पारिवारिक परेशानियों और किसी अपने को खोने के कारण उदास होना स्वाभाविक होता है। [ये भी पढ़ें: उदास होने पर कौन सी चीजों से दूर रहना चाहिए ]
2. आप खुद के लिए समय निकालते हैं-
उदासी के कारण आपको अकेले में रहने का मन करता है लेकिन कभी-कभी अकेला रहना भी जरुरी होता है क्योंकि अकेले में रह कर आपको खुद के बारे में सोचने का मौका मिलता है।
3. अपनी परेशानियों को पहचानते हैं-
जब भी आप उदास होते हैं तो आप खुद उदासी के पीछे का कारण खोजने की कोशिश करते हैं। उदासी का मुख्य कारण आपके जीवन की तमाम परेशानियां होती है। उदासी व्यक्ति को परेशानियों का कारण समझाती है जिससे वह उनका हल भी ढूंढने की कोशिश करता है।
4. आत्म-निरीक्षण करते हैं-
उदासी का मतलब यह नहीं होता है कि जीवन में आप सिर्फ नकारात्मक चीजों की तरफ ही देखें। यह एक मौका है जिसमें आप आत्म-निरीक्षण कर सकते हैं और पहचान सकते हैं कि आपको क्या करने से खुशी मिलती है।
[जरुर पढ़ें: नज़रअंदाज करने से और बढ़ सकती है आपकी उदासी ]
इस प्रकार उदास होना भी कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन यह हर बार बुरा नहीं होता है। आर्टिकल को इंग्लिश में पढ़ने के लिए क्लिक करें।