
स्मार्टनेस एक गुण है जो आपको दूसरों से अलग बनाता है।
Smarter Than Average: सफलता पाना काफी मुश्किल काम है और हम सभी सफल होने के लिए मेहनत करते हैं। कोई अधिक मेहनत करता है और कोई कम लेकिन जरुरी नहीं कि सफलता हर किसी को जल्दी मिल जाएं। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को सफल होने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती जबकि आप उनसे ज्यादा काम करते हैं। तो फिर क्या फर्क है। फर्क सिर्फ इतना है कि वो लोग स्मार्ट तरीके से काम करते हैं। कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता लेकिन स्मार्टनेस एक गुण है जो आपको दूसरों से अलग बनाता है। आप किसी व्यक्ति की बुद्धिमत्ता को मांप नहीं सकते लेकिन कुछ अजीब आदते होती हैं जिनसे आप जान सकते हैं कि आप दूसरे लोगों से अधिक स्मार्ट हैं। [ये भी पढ़ें: हार्डवर्क और स्मार्टवर्क एक साथ कैसे करें]
Smarter Than the Rest: अजीब आदते जो दूसरों से अधिक स्मार्ट लोगों में होती हैं
- दिन में सपने देखना
- अधिकतर बार लेट होना
- डेस्क पर समान का फैला होना
- देर तक जागना
- खुद की आलोचना
दिन में सपने देखना

अधिकतर लोगों का मानना होता है कि जो लोग दिन में भा खोए रहते हैं और दिन में सपने देखते हैं वो काफी अकेले, निष्क्रिय और प्रेरणाहीन होते हैं हालांकि आप इस सच से अनजान हैं कि जो लोग खोए-खोए रहते हैं उनकी चीजों को याद रखने की क्षमता बाकी लोगों से अधिक होती है। ऐसे लोगों का दिमाग अधिक सक्रिय होता है।
अधिकतर बार लेट होना
आपको यह समझने की जरुरत है कि लेट होने में कोई अपमान की बात नहीं है। लेट होने का मतलब ये नहीं है कि आप आलसी हैं बल्कि कई काम एक साथ करने में भी समय लग सकता है। शोध बताते हैं कि जो लोग अधिकतर बार लेट होते हैं वो अधिक सफल और क्रिएटिव होते हैं।
डेस्क पर समान का फैला होना
एक अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग अपनी डेस्क पर समान को फैला कर रखते हैं उनमें क्रिएटिविटी ज्यादा होती है और वो अधिक क्रिएटिव आइडिया जेनरेट करते हैं। ये लोग क्रिएटिविटी में इतना व्यस्त होते हैं कि चीजों को ऑर्गेनाइज करना इनके लिए अधिक जरुरी नहीं होता।
देर तक जागना
आजकल अधिकतर लोग रात को देर तक जागे होते हैं। कुछ लोग इस समय को पढ़ने, या काम करने में इस्तेमाल करते हैं तो कुछ फिल्में देखने के लिए। चाहे आप कोई भी काम कर रहे हो, लेकिन शोध बताते हैं कि जिन लोगों में देर तक जागने की आदत होती है वो दूसरों से अधिक स्मार्ट और इंटेलिजेंट होते हैं।
खुद की आलोचना
लोग सोचते हैं कि इंटेलिजेंट लोग आत्मविश्वासी होते हैं और वो अपने हर फैसले को लेकर हमेशा अपनी तारीफ करते हैं। जबकि जो लोग समर्थ होते हैं वो अपनी क्षमताओं को कम समझते हैं और खुद की आलोचना करते हैं। वो अपनी गलितयों के लिए खुद को ही दोषी ठहराते हैं दूसरों को नहीं।
[जरुर पढ़ें: संकेत जो बताते हैं कि आप दूसरों से ज्यादा स्मार्ट है]
ये कुछ अजीब आदते हैं जो दूसरों से अधिक स्मार्ट लोगों में देखी जाती है। आप इस आर्टिकल को इंग्लिश में भी पढ़ सकते हैं।