
जो लोग आत्म-केंद्रित होते हैं, वो शायद ही किसी और के बारे में परवाह करते हैं।
Self-centred person: आपने ऐसे लोगों के बारे में सुना ही होगा जो सिर्फ स्वयं के बारे में सोचते हैं और खुद पर केंद्रित होते हैं। वो लोग अपने अलावा और किसी के लिए परेशान नहीं होते हैं। इस तरह के लोग हर जगह बहुत ही नकारात्मक प्रभाव छोड़ते हैं। ये अहंकारी और आत्मनिर्भर होते हैं। ऐसे लोग घंटों तक अपने बारे में बात कर सकते हैं। ये जब तक कोई काम नहीं करते हैं तब तक कि उस काम में इनका कोई व्यक्तिगत लाभ ना हो। इतना ही नहीं, इन लोगों को दूसरों का अटेंशन पाने की चाह भी होती है। अगर इन्हें कोई अटेंशन ना दें तो इनसे सहन नहीं होता। इसलिए, यदि आप उनमें से एक हैं, तो यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जिनकी मदद से आप सिर्फ अपने बारे में सोचने का आदत को सुधार सकते हैं। [ये भी पढ़ें: क्यों कई बार उदास होना भी ठीक होता है]
सिर्फ अपने बारे में सोचने की आदत को कैसे सुधारें
- दूसरे लोगों की प्रतिक्रियाओँ पर ध्यान ना दें
- उनके नजरिए से सोचने की कोशिश करें
- आस-पास के लोगों को और जानने का प्रयास करें
- अपने बारे में बढ़ा-चढ़ा कर बात ना करें
- जिन लोगों की आप परवाह करते हैं उनके लिए अच्छा करें
दूसरे लोगों की प्रतिक्रियाओँ पर ध्यान ना दें
यह उन प्रमुख कारणों में से एक है जिसकी वजह से आप केवल अपने बारे में सोचना शुरु कर देते हैं। जब हम लोगों की प्रतिक्रियाओं पर अधिक ध्यान देते हैं, तो हम उसी तरह प्रतिक्रिया करना शुरू कर देते हैं। यह हमारे निर्णय, कार्यों और व्यवहार को प्रभावित करता है और इस कारण हम केवल अपने बारे में सोचना शुरू करते हैं।
अपने नजरिए के साथ सोचने की कोशिश करें
खुद पर ज्यादा ध्यान ना देकर किसी और के नजरिए से सोचने की कोशिश करें और स्थिति का विश्लेषण करें। आप चीजों को बेहतर समझ पाएंगे।
आस-पास के लोगों को और जानने का प्रयास करें

आपके अपने आस-पास के लोगों को जानने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आप चीजों को स्पष्ट तरीके से जान पाएंगे। खुद के बारे में अधिक सोचने और आत्म केंद्रित होने के कारण, हम अक्सर हमारे आस-पास की चीज़ों और लोगों को देखने से चूक जाते हैं।
अपने बारे में बढ़ा-चढ़ा कर बात ना करें
आपके अंदर आत्मविश्वास का होना अच्छी बात है लेकिन खुद के बारे में डींगे मारना एक बुरा विचार है। यह आपके मूल्यों को कम करता है और आपको अटेंशन सीकर बनाता है। तो, अपने कार्यों को बोलने का मौका दें।
जिन लोगों की आप परवाह करते हैं उनके लिए अच्छा करें

यदि आप खुद को बदलना चाहते हैं, तो यह काम करना शुरू करें। जिस व्यक्ति की आप परवाह करते हैं उसके लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास करें। यह आपको लोगों के करीब आने में मदद करेगा। यह आपके लिए दूसरे लोगों के नजरिया को बदलेगा।
[जरुर पढ़ें: संकेत जो बताते हैं आप खुद को सबसे बेहतर समझते हैं]
ये कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप आत्म केंद्रित रहने और केवल अपने बारे में सोचने की आदत को सुधार सकते हैं। आप इस आर्टिकल को इंग्लिश में भी पढ़ सकते हैं।