
सोशल फोबिया की समस्या आपको हमेशा परेशान कर सकती है।
signs of social phobia: सोशल फोबिया एक ऐसी बीमारी है जिसके बारे में आप आसानी से पता भी नहीं लगा पाते हैं। आप लोगों से दूर भागते हैं, उनसे बात करने से डरते हैं, उनसे शर्माते हैं इस कारण आपका आत्म-सम्मान भी काफी कम हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में आप खुद अपने आलोचक बन जाते हैं और अंदर ही अंदर तनाव और घुटन का शिकार होते चले जाते हैं। लोगों और समाज से डरने की इस परेशानी को सोशल फोबिया कहते हैं। आइए जानते हैं कि क्या होता है सोशल फोबिया और इसके संकेत। [ये भी पढ़ें: इंट्रोवर्ट(अंतर्मुखी) लोगों के बारे में कुछ चीजें जो आपको जानना है जरूरी]
signs of social phobia: सोशल फोबिया के संकेत
- क्या होता है सोशल फोबिया
- आत्म सम्मान कम होना
- लोगों से बचते हैं
- पसीना आना
1. क्या होता है सोशल फोबिया- सोशल फोबिया एक प्रकार का सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर होता है जिसके दो प्रकार होते हैं। पहले प्रकार में पीड़ित को एक विशेष परिस्थिति में ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वह लोगों के समूह के आगे या स्टेज पर नहीं बोल पाता है जबकि दूसरे प्रकार में वह किसी भी व्यक्ति से बात करने में परेशानी और नर्वसनेस महसूस करता है।
सोशल फोबिया के संकेत-
2. आत्म सम्मान कम होना- सोशल फोबिया के कारण आपका आत्म सम्मान कम होता जाता है। इससे आप लोगों के सामने कुछ बोल नहीं पाते हैं। अगर हर बार आपको बात करते समय अपनी बेइज्जती होने का डर लगता है तो समझ जाएं कि आपमें आत्म सम्मान की कमी हैं।
3. लोगों से बचते हैं-

अगर आप लोगों से बचते हैं और उनसे मिलना नहीं चाहते हैं तो हो सकता है कि आपको सोशल फोबिया हो क्योंकि ऐसी परिस्थिति में उन्हें आपसे डर लग सकता है।
4. पसीना आना- जिन लोगों को सोशल फोबिया होता है उन्हें लगातार पसीना आने, कांपने की समस्या हो जाती है। अगर लोगों की भीड़ के सामने बात करते समय आपको बार-बार पसीना आता है और आप कांपने लगते हैं तो समझ जाएं कि आप सोशल फोबिया से ग्रस्त हैं।
[ये भी पढ़ें: आसान उपायों की मदद से करें अपनी बुरी आदतों को दूर]
इन संकेतों से पता चलता है कि आपको सोशल फोबिया है।