
How To Relax: 5 मिनट में खुद को रिलैक्स करने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं
तनाव के कारण आप खुद को रिलैक्स नहीं कर पाते हैं। रिलैक्स ना होने के कारण आपको काम करने की ऊर्जा नहीं मिलती है और हर समय मन उदास रहता है। काम को अच्छी तरह से करने के लिए रिलैक्स होना बहुत जरुरी होता है। काम के दौरान आपको खुद को रिलैक्स करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता है। अगर अब खुद को रिलैक्स करने के लिए आपके सिर्फ 5 मिनट ही काफी हैं। हम यहां आपको कुछ छोटे-छोटे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप सिर्फ 5 मिनट में ही अपने आपको रिलैक्स कर सकते हैं। आइए जानते हैं खुद को 5 मिनट में रिलैक्स करने वाले तरीकों के बारे में।[ये भी पढ़ें: ऑफिस से घर आकर खुद को कैसे रिलैक्स करें ]
How To Relax: खुद को रिलैक्स करने के टिप्स
- ग्रीन टी
- मेडिटेशन करें
- फल खाएं
- स्ट्रेचिंग करें
- स्ट्रेस बॉल
1. ग्रीन टी-

सिर्फ एक कप ग्रीन टी का सेवन आपको भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रदान करता है, यहीं कारण है कि ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर को तुरंत रिलैक्स होने में मदद मिलती है।[ये भी पढ़ें: ग्रीन टी के प्रकार जो आपके लिए सेहतमंद होते हैं]
2.मेडिटेशन करें- मेडिटेशन करने के लिए 5 मिनट ही काफी होते हैं। जब भी तनाव में हो तो खुद को रिलैक्स करने के लिए सिर्फ 5 मिनट के लिए मेडिटेशन करें। मेडिटेशन तनाव को कम करता है और दिमाग को रिलैक्स करता है।
3. फल खाएं-

रसीले फल स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इसलिए रसीले फलों का सेवन करना चाहिए जिससे तुरंत तनाव कम होता है और आपका मूड अच्छा हो जाता है।[ये भी पढ़ें: Burn belly fat: सोते समय बेली फैट कम करने के लिए कौन से फल और सब्जियों का सेवन करें ]
4. स्ट्रेचिंग करें- मसल्स में खिंचाव और तनाव शरीर के रिलैक्स ना हो पाने का एक कारण होता है। इसलिए खुद को रिलैक्स करने के लिए काम से एक ब्रेक लें और सिर्फ 5 मिनट के लिए स्ट्रेचिंग करें।
5. स्ट्रेस बॉल- स्ट्रेस बॉल को दबाने से तनाव कम होता है और खुद को रिलैक्स करने में मदद मिलती है। इसलिए अपनी डेस्क पर स्ट्रेस बॉल और अन्य स्ट्रेस टॉय रखें जिनका इस्तेमाल करके आप 5 मिनट में तनाव कम कर सकते हैं।
[जरुर पढ़ें: पेय पदार्थ जो आपको रिलैक्स रखते हैं ]
इन उपायों की मदद से आप खुद को रिलैक्स और रिफ्रेश कर सकते हैं।