
Photo Credit: mkurnali.ge
संपूर्ण रूप से स्वस्थ होने का मतलब है कि व्यक्ति ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत होता है। बहुत से लोग शारीरिक रूप से तो मजबूत हो जाते हैं लेकिन विपरीत परिस्थिती आने पर वह बेबस हो जाते हैं। मानसिक तौर पर मजबूत व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं जिसकी वजह से वह लोग जिंदगी में ज्यादा सफल होते हैं। मानसिक रूप से मजबूत लोगों में कुछ खास गुण होते हैं या वे कुछ खास करते हैं जो उनको दूसरों से अलग करती है। आइए इन खास बातों के बारे में जानते हैं। [ये भी पढ़ें: चिंता को कम करने में लाभकारी प्राकृतिक तरीके]
चैलेंज से कभी नहीं घबराना: जो लोग मानसिक रूप से मजबूत होते हैं वह कभी भी अपने जीवन या कार्यों में आने वाली मुश्किलों से नहीं घबराते हैं। वहीं जो मानसिक रूप से मजबूत नहीं होते हैं वह इस तरह की परिस्थिति में भी बहुत ज्यादा घबरा जाते हैं और सही निर्णय नहीं ले पाते हैं।
भावनाओं पर पूरी तरह से नियंत्रण रखना: मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति परिस्थिति के अनुसार अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने में सक्षम होते हैं। ऐसे लोगों को यह मालूम होता है कि कब उसे गुस्सा करना है और कब उसे अपने गुस्से पर काबू रखना है। वहीं दूसरी तरफ जो लोग मानसिक रूप से मजबूत नहीं होते है उन्हें अपनी भावनाओं को काबू करने में ज्यादा मुश्किल होती है। ऐसे में कभी भी गुस्सा करना या फिर छोटी-छोटी बातों को लेकर रोने लगना आदि लक्षण दिखाई पड़ते हैं। [ये भी पढ़ें: ये संकेत करते हैं मेंटल ब्रेकडाउन का इशारा]
सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण: जो व्यक्ति मानसिक रूप से सकारात्मक होते हैं, वह मानसिक रूप से मजबूत भी होते हैं। जो सकारात्मक होते हैं उनका दूसरों को देखने का नजरिया और दुनियां को देखने का नजरिया बिल्कुल ही अलग होता है। वह एक अलग ही एंगल से दुनिया को देखते हैं। उदहारण के लिए, जो व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत नहीं होते हैं वह गिलास को आधा खाली बताते हैं, वहीं जो व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत होते हैं, वह यह कहते हैं कि यह गिलास आधा भरा है। इससे उसके विचारों में मौजूद सकारात्मकता नजर आती है।
अपने जिम्मेदारियों से कभी नहीं भागते हैं: मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति अपनी हर जिम्मेदारियों को समझता है और निभाता भी है क्योंकि वह अपने काम में आनंद लेता है। वह अन्य लोगों की तरह किसी काम को करने में बहाना नहीं करता है और ना ही अपनी जिम्मेदारियों को किसी अन्य पर थोपता है। [ये भी पढ़ें: मजबूत दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आहार में लायें ये परिवर्तन]