
Absent Minded: हमेशा ध्यान भटकने की स्थिति में आप काम अच्छी तरह नहीं कर पाते हैं
बहुत सारे लोगों के साथ ध्यान भटकने की समस्या होती है। कई बार ऐसी स्थिति होती हैं कि हम जहां शारीरिक रुप से तो मौजूद होते हैं लेकिन वहां पर मानसिक रुप से मौजूद नहीं हो पाते हैं। कभी-कभी ऐसा होना सामान्य होता है लेकिन लगातार मानसिक रुप से खोए रहने से आपका ध्यान भटक जाता है। किसी भी काम को सही तरह से करने के लिए आपका पूरा फोकस होना बहुत जरुरी होता है। ऐसी स्थिति से खुद को बचाने के लिए आप कुछ टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे कुछ टिप्स की मदद से आप खुद को हमेशा खोए रहने से बचा सकते हैं।[ये भी पढ़ें: संकेत जो बताते हैं कि आप मानसिक रुप से कमजोर हैं]
खुद को हमेशा खोए रहने से कैसे बचाने के टिप्स
- मल्टी-टास्किंग ना बनें
- जीवन को व्यवस्थित रखें
- सोशल बनें
- ध्यान लगाएं
1.मल्टी-टास्किंग ना बनें- बहुत सारे काम एक साथ करने पर आप किसी भी एक काम को अच्छी तरीके से नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपका ध्यान भटक जाता है और आप पूरा फोकस नहीं कर पाते हैं। आपको क्या चीज पहले करनी है इस सोच में आप खो जाते हैं और काम को तय समय पर पूरा नहीं कर पाते इसलिए मल्टी-टास्किंग ना करें।
2. ध्यान लगाएं-
मानसिक रुप से खोए रहने की परेशानी से बचने के लिए आपको ध्यान लगाना चाहिए जिससे आपके फोकस करने की क्षमता बढ़ जाती है। मेडिटेशन आपके दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करता है और ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ती है।[ये भी पढ़ें: मेडिटेशन कैसे आपको हील करने में मदद करता है]
3. जीवन को व्यवस्थित रखें- अगर आप जीवन को व्यवस्थित रख पाते हैं तो आपका ध्यान भटकता नहीं हैं। काम की लिस्ट बनाएं या स्टिकी नोट्स का सहारा लें जिससे आप काम को भूलेंगे नहीं और हर काम को पूरे फोकस के साथ कर पाएंगें।
4. सोशल बनें- सोशल बनने से आपका ध्यान नहीं भटकता है और आप खोए-खोए नहीं रहते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोगों के साथ सोशल होने से आपके दिमाग को निरसता से छुटकारा मिलता है और दिमाग की कार्यक्षमता और रचनात्मकता बढ़ जाती है।
[ये भी पढ़ें: जीवन के लक्ष्य को कैसे ढूढ़ें]
इन टिप्स की मदद से आपका ध्यान नहीं भटकता है। साथ ही करने कुछ और, कहने कुछ और की स्थिति से भी आपको छुटकारा मिलता है। आर्टिकल को इंग्लिश में पढ़ने के लिए क्लिक करें।