
Photo Credit: tinybuddha.com
लोगों का आत्म-सम्मान इस चीज पर निर्भर करता है कि वो अपने बारे में क्या सोचते हैं और कैसे विचार रखते हैं। जबकि आजकल लोगों की खुद को लेकर सोच सोशल मीडिया पर मिलने वाले लाइक पर निर्भर करती है ऐसे में लोग अपने आत्म-सम्मान से कितने अनजान हैं ये किसी से छुपा नहीं है। लेकिन अगर आप अपनी खुशियों के लिए लाइक और शेयर पर निर्भर हो रहे हैं तो आपको संभलने की जरुरत है। लोग अधिकतर ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उनके अंदर आत्मसम्मान की कमी है। अगर आप जान लेंगे कि अपने आत्मसम्मान को कैसे बढ़ाना है तो आप इस तरह की मानसिकताओं से खुद को दूर रखने लगेंगे। आइए जानते हैं कि आत्मसम्मान को कैसे बढ़ाया जा सकता है। [ये भी पढ़ें: ऐसी चीजें जो अापके अंदर ला सकती हैं सकारात्मक बदलाव]
परफेक्शन की उम्मीद ना करें: क्या आपने कभी गौर किया है कि जब आप लगातार परफेक्शन की उम्मीद करते हैं तो आप खुद को निराश कर सकते हैं। हालांकि यह ऊंचे लक्ष्यों को पाने के लिए एक अच्छा विचार है कि आप परफेक्ट बने। इससे आप नए अवसरों को पा सकते हैं। लेकिन कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता। आप हमेशा बेहतर करने की कोशिश करें और जो आप कर रहे हैं उसके लिए खुद की प्रशंसा करें।
समाज के लिए योगदान करें: यदि आप दूसरे लोगों की मदद करते हैं तो आप अपने आत्मसम्मान के बारे में चिंता कम करते हैं। समाज के लिए आपका योगदान आपकी आंखो में खुद के लिए इज्जत बढ़ाता है। ऐसा करके निश्चित रूप से आप आत्मसम्मान को बढ़ावा देंगे। दूसरों की मदद करने से हर किसी को अच्छा महसूस होता है तो इसे अपनी आदत में शुमार करें। [ये भी पढ़ें: खुद को फन लविंग कैसे बनाएं]
जो काम आप अच्छा करते हैं उस पर फोकस करें: यदि आप दूसरों की ओर देखते हैं तो आप पाएंगे कि वो कई चीज़ें आपसे बेहतर कर सकते हैं। आप इस तरह तुलना करने से कमजोर और खुद को कम महसूस करेंगे। आपको इस तरह की सोच को अपने अंदर से कम करना है। हर किसी में कुछ ना कुछ अच्छाई होती है और आपकी भी अपनी खासियत हैं। बस जरुरत है कि आप उस काम पर फोकस करें जो आप अच्छा कर सकते हैं। इससे आप अपने आत्म सम्मान को बढ़ा पाएंगे।
अपने लिए चुनौतियां बनाएं: आपने ऐसा बहुत बार सुना होगा कि आपको अपने लक्ष्यों को निर्धारित करना चाहिए ताकि आप हर कदम सही फैसला ले सकें। लेकिन कितने लोग इस सलाह को अपनाते हैं। लक्ष्य निर्धारित करना एक अच्छा विचार है। आप जानें कि आप क्या करना चाहते हैं और क्या करना आपके लिए बेहतर होगा। आप जब अपने लक्ष्यों में चुनौतियां बनाएंगे तो पहचान खुद पाएंगे और खुद का सम्मान करने लगेंगे। [ये भी पढ़ें: पुरूषों को जीवन में कम से कम एक बार ये चीजें जरूर करनी चाहिए]