
happiness: खुश रहने से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है।
हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली जैविक कारकों से जुड़ी है। इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए खुश रहना भी जरुरी होता है। हमारे आस-पास कई चीजें होती हैं जो खुशी और तनाव को नियंत्रित करती हैं। जिसके अनुसार हमारा शरीर प्रतिक्रिया देता है। स्वस्थ और खुश रहने के लिए भावनात्मक रुप से स्वस्थ रहना भी जरुरी होता है। व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य भी व्यक्ति के शरीर पर प्रभाव डालता है। इसलिए व्यक्ति को जीवन में चल रही चीजों का ध्यान रखना चाहिए। खुश रहना आपके इम्यून सिस्टम करने में मदद करता है। तो आइए आपको बताते हैं कि खुश रहने से इम्यून सिस्टम कैसे बूस्ट होता है। [ये भी पढ़ें: Finding Happiness Tips: चीजें जो आपको खुशी देने में नाकाम रहती हैं]
Boost immunity: खुश रहने से इम्यून सिस्टम कैसे बूस्ट होता है
सकारात्मक सोच का स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है
खुशी कैसे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करती हैं
ज्यादा हंसे
डांस करें
एक्सरसाइज
नींद
सकारात्मक सोच का स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है:
खुश रहने से आपके शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं। जीवन में सकारात्मकता बेहद जरुरी होता है। नकारात्मक चीजों के आस-पास रहने से आप भी नकारात्मक होने लगते हैं। हमेशा अपने आस-पास के वातावरण को सकारात्मक रखना चाहिए। जिससे आपके शरीर को स्वस्थ और खुश रहने में मदद मिलती है।
खुशी कैसे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करती हैं:
ज्यादा हंसे: ज्यादा या खुलकर हंसने से तनाव कम करने में मदद मिलती है साथ ही शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। हंसने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे तनाव पैदा करने वाले हार्मोन का उत्पादन कम होता है।
डांस करें: डांस करने से शारीरिक रुप से स्वस्थ रहते हैं साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जब हम डांस करते हैं तो हमारे शरीर को खुशी महसूस होती है साथ ही शरीर से कैलौरी कम होती है।
एक्सरसाइज: बहुत से लोगों को एक्सरसाइज करना पसंद नहीं होता है। मगर एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन हार्मोन का उत्पादन होता है जिससे आपका मूड बेहतर होता है। इसके साथ ही एक्सरसाइज करने से तनाव और चिंता कम होती हैं। इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए और खुश रहने के लिए आप स्वीमिंग, साइकिलिंग, स्किपिंग कर सकते हैं।
नींद: सोने से आपका दिमाग शांत होता है। झपकी लेने से आपको बेहतर महसूस होता है। साथ ही दिमाग भी स्वस्थ रहता है। इसलिए इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरुरी होता है।
[ये भी पढ़ें: Happier in Less Than a Minute: 1 मिनट में अपनी खुशी को कैसे बढ़ाएं]
खुश रहने से अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट किया जा सकता है। इस आर्टिकल को इंग्लिश(English) में भी पढ़ें।