
पुरुषों में इनफर्टीलिटी की परेशानी आम होती है लेकिन बहुत सारे लोग इस परेशानी के बारे में ज्यादा जागरुक नहीं होते हैं। तनाव और अस्वस्थ आदतें जैसी कई चीजें है जो पुरुषों में फर्टीलिटी की परेशानी को बढ़ा देती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अंडरवियर पहनने का तरीका और इससे जुड़ी गलतियां भी पुरुषों की फर्टीलिटी के लिए हानिकारक हो सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे। [ये भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान क्या खाना फायदेमंद होता है]
आपके अंडकोश का तापमान आपके स्पर्म के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव डालता है। अधिक तापमान आपके स्पर्म गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए वो व्यक्ति जो टाइट अंडरवियर पहनना पसंद करते हैं उनके स्पर्म पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शरीर का तापमान अंडकोश के प्राकृतिक तापमान से अधिक होता है। अगर अंडकोश अधिक गर्म हो तो इसका आपके स्पर्म के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। साथ ही यह वायु के संचारण को भी कम करते है जिससे आपके अंडकोष का तापमान और बढ़ने लगता है।
- तापमान स्पर्म क्वालिटी को कैसे प्रभावित करता है: आपके शरीर के तापमान और आपके शरीर में स्पर्म की संख्या के बीच एक संबंध होता है। जब अंडकोश गर्मी के संपर्क में आता है तो इन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इसके कारण शुक्राणुओं की संख्या कम होने लगती है जो कि पुरुषो में फर्टीलिटी कम होने का प्रमुख कारण है।[ये भी पढ़ें: सेक्स लाइफ को बेहतर करने के लिए महिलाओं को कौन से एक्सरसाइज करने चाहिए]
- इस समस्या का समाधान कैसे करें: इस समस्या को सही करने का तरीका यह है कि इसे जड़ से खत्म कर दिया जाए। आपको हमेशा ऐसा अंडरवियर पहनना चाहिए जो आपके अंडकोश को पर्याप्त स्थान दे। यह आपकी जींस और पैंट पर भी लागू होता है। बहुत ज्यादा टाइट जींस और अंडरवियर पहनना भी शुक्राणुओं की संख्या को कम कर देता है। इसलिए कोशिश करें कि जब आप सो रहें हो तो नग्न होकर सोएं जो कि प्राकृतिक रुप से आपकी फर्टीलिटी को स्वस्थ रखता है। [ये भी पढ़ें: किन खाद्य पदार्थों के कारण प्रभावित हो सकती है आपकी सेक्स लाइफ]