
impress your crush: अपने क्रश से दूरी बनाकर उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।
जब आप किसी को पसंद करते हैं तो उनके दिल में अपनी जगह बनाने के लिए कोई ना कोई तरीका ढूंढते रहते हैं। इससे या तो आप अपने क्रश के बहुत करीब आ जाते हैं या उनसे बहुत दूर चले जाते हैं। उनकी अटेंशन पाने के चक्कर में आप लालची और हर समय चिपकने वाले इंसान बन जाते हैं। अगर आप ऐसा नहीं चाहते हैं तो अपने क्रश को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं। अपने क्रश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं तो उनसे थोड़ी दूरी बनाकर कुछ अलग तरीके से आप ऐसा कर सकते हैं। इस तरह के कुछ तरीके आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे दूरी बनाकर भी अपने क्रश को अपनी ओर आकर्षित करें। [ये भी पढ़ें: Impress Your Crush: अपने क्रश के चेहरे पर मुस्कान कैसे लाएं]
Relationship Tips: क्रश को आकर्षित करने के तरीके
हर समय उनका इंतजार ना करें
एक बार में उनके मैसेज का रिप्लाई ना करें
अपने जीवन को खुशहाल बनाएं
अपने क्रश को भी प्रयास करने दें
किसी भी बात पर जल्दी से झुके नहीं
हर समय उनका इंतजार ना करें: जब आपका कोई क्रश होता है आप हमेशा चाहते हैं कि आप पूरा समय उन्हीं के साथ बिताएं। जिसकी वजह से आप उनसे मिलने के लिए उनका इंतजार करते रहते हैं। उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उनका इंतजार करने की बजाय उन्हें यह दिखाएं कि आप जीवन में खूब मस्ती कर रहे हैं। [ये भी पढ़ें: अपने क्रश का पीछा करना क्यों छोड़ दें]
एक बार में उनके मैसेज का रिप्लाई ना करें:

हर कोई अपने क्रश के मैसेज या कॉल आ जाने पर बहुत उत्तेजित हो जाते हैं। मगर उन्हें नजरअंदाज करना भी जरुरी होता है। हमेशा उन्हें रिप्लाई ना करें इससे ऐसा पता चलता है कि आपके पास कोई उनके मैसेज का रिप्लाई करने के अलावा कोई काम नहीं है।
अपने जीवन को खुशहाल बनाएं: किसी व्यक्ति के जीवन में हमेशा खुशहाल रहने से दिलचस्प कुछ नहीं होता है। तो हमेशा अपने क्रश के सामने खुद को ऐसा दिखाएं कि आप बहुत खुश रहते हैं। इससे वह आपकी ओर आकर्षित होंगे। [ये भी पढ़ें: अपने क्रश के बारे में सोचना कैसे बंद करें]
अपने क्रश को भी प्रयास करने दें:

अगर आप हर चीज खुद प्लान करते हैं तो लोग आपको महत्व नहीं देते हैं। हर चीज खुद करने की बजाय कुछ चीजें अपने क्रश को भी करने दें।
किसी भी बात पर जल्दी से झुके नहीं: अगर आपके क्रश आपकी तरफ थोड़ा सा लगाव दिखा दें तो इसका ये मतलब नहीं कि आप उनके आस-पास ही घूमते रहें। उन्हें थोड़ा स्पेस दें और अपनी भावनाओं के बारे में सोचने दें।
[जरुर पढ़ें: अपने क्रश को क्या कहें जिससे वह आपकी तरफ आकर्षित हो जाए]
दूरी बनाकर भी अपने क्रश को अपनी तरफ आकर्षित किया जा सकता है। इस आर्टिकल को इंग्लिश(English) में भी पढ़ें