
जब आप किसी व्यक्ति को डेट करना शुरु करते हैं तो आप उसे इंजॉय करते हैं। हालांकि जब आप रिलेशनशिप में आने के बारे में सोचते हैं तो यह नहीं चाहते कि वह इंसान से सिर्फ डेट पर ही मिलें। रिलेशनशिप से मतलब आप किसी ऐसे इंसान को अपने जीवन में चाहते हैं जिसके साथ आप अपनी बातें शेयर कर सकें। इसके लिए आप चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप के कुछ मायने हों। रिलेशनशिप में आने के लिए आपको अपनी डेट को दूसरे लेवल पर ले जाना होता है। यह आसान नहीं होता है। कभी आपको डेट के दौरान ऐसा अनुभव होता कि आप उस इंसान के साथ रिलेशनशिप में नहीं जा सकते हैं। इसके पीछे कारण के बारे में पता होना जरुरी होता है। तो आइए आपको उन कारणों के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से आपकी डेट रिलेशनशिप में नहीं बदल पाती है। [ये भी पढ़ें: अपने साथी को रोजाना कौन सी बातें कहनी चाहिए]
आप प्रयास नहीं करते हैं: रिलेशनशिप में आना कोई चमत्कार नहीं होता है आपको इसके लिए की प्रयास करना जरुरी होता है। अगर आप सोचते हैं कि आपके साथ यह सब अपने आप हो सकता है तो आप गलत हैं। रिलेशनशिप में जाने के लिए आपको दिलचस्पी दिखाना जरुरी होता है।
घमंडी होना: आप पहली डेट पर जिस तरह से व्यवहार करते हैं उसी से पता चलता है कि आपकी डेट अगले लेवल पर जा पाएगी या नहीं। अगर आप डेट के दौरान हर समय घंमड दिखाते हैं और सम्मान से बात नहीं करते हैं तो यह कारण हो सकता है कि आपकी डेट रिलेशनशिप में नहीं बदल पाती है। [ये भी पढ़ें: रिलेशनशिप में बहुत ज्यादा अच्छे होना क्यों हानिकारक होता है]
डेटिंग पार्टनर को कंफ्यूज करना: जब आप किसी को डेट कर रहे होते हैं तो क्लिर कर देना चाहिए कि आप क्या चाहते हैं। अगर आप उनकों कंफ्यूज रखते हैं तो यह आपका गलत संकेत होता है।
आपके पास समय नहीं है: अगर आप हमेशा कई कामों से घिरे रहते हैं तो इससे पता चलता है कि आपके पास रिलेशनशिप के लिए समय नहीं है। तो किसी रिलेशनशिप में जाने से पहले सोच लें कि आपके पास अपने साथी के लिए समय मिल पाएगा या नहीं।
जरुरत से ज्यादा दखलअंदाज करना: आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि वह खुद पर निर्भर हो फिर चाहे वो करियर, जीवन कुछ भी हो। अगर आप किसी के जीवन में जरुरत से ज्यादा दखल देते हैं तो आपके लिए रिलेशनशिप में जाना मुश्किल हो सकता है। [ये भी पढ़ें: जिस व्यक्ति को पसंद करते हैं उसे अपना परिचय कैसे दें]