
Photo Credit: lovepanky.com
डेट पर या कहीं बाहर ले जाने के लिए हमेशा लड़का पूछ ये जरूरी नहीं होता है। कई बार कुछ ऐसे कारण होते हैं जिनकी वजह से लड़की लड़के से कहीं बाहर जाने के लिए पूछती है। 21वीं सदी में लड़कियां लड़के का इंतजार नहीं करती हैं कि पहले वो उनसे बाहर जाने के लिए पूछें। अगर आप हमेशा ऐसा सोचेंगी कि पहले लड़का ही आपसे बाहर जाने के लिए पूछे तो शायद आप हमेशा तनाव में ही रहेंगी। इसलिए इस बात को अपने दिमाग से निकालना ही बेहतर है। कभी भी ये नहीं सोचना चाहिए कि पहले लड़का आए आपसे बाहर जाने के बारे में पूछने के लिए। आपका पूछना भी अच्छा होता है। आइए जानते हैं क्यों एक लड़की को लड़के से बाहर जाने के लिए पूछना चाहिए। [ये भी पढ़ें: रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए उम्मीद करना कैसे छोड़ें]
आप एक स्वतंत्र लड़की हैं: जब कोई लड़की अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हो जाती है तो उन्हें इस बात को भी अपने दिमाग से निकाल देनी चाहिए कि हमेशा डेट पर या बाहर जाने के लिए लड़का ही उनसे आकर पूछें। बल्कि आपको भी पहल करनी चाहिए, इससे आपका इम्प्रेशन भी उनके सामने अच्छा रहेगा।
शायद लड़का व्यस्त हो: अगर आपसे लड़का कहीं बाहर जाने के लिए नहीं पूछ रहा है तो हो सकता है कि वो किसी काम में व्यस्त हो, तो ऐसे में आपको इस बात को समझने की जरूरत है और ये सोचने के बजाय कि वो आए आपसे पूछने, उससे पहले आपको उनसे पूछ लेनी चाहिए। [ये भी पढ़ें: कैसे लोगों के सामने प्यार का इजहार आपके रिश्ते को मजबूत बना सकता है]
शायद लड़का शर्मिला हो: हर लड़का अपने दिल की बात नहीं बता पाता है। वो शर्माता है अपने दिल की बात बताने में, तो आपको इस बात को समझना होगा और उस लड़के से खुद जाकर पहल करनी चाहिए और बाहर जाने के लिए पूछना चाहिए। ऐसा करने से शायद आप उस लड़के के दिल की बात को भी समझ जाएंगें।
वो आपसे डरता होगा: हो सकता है कि अगर आपसे कोई लड़का बाहर जाने के लिए नहीं पूछ रहा है तो वो आपसे डरता होगा। उसे लगता होगा कि शायद उसका आपसे पूछना गलत होता है और आपको ये पसंद नहीं आए। तो ऐसे में आपको खुद जाकर उनसे पूछना होगा ताकि उसके अंदर का डर दूर हो सके। [ये भी पढ़ें: बढ़ती उम्र के साथ दोस्तों की संख्या घटने क्यों लगती हैं]