
गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करना महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। यह मेंस्ट्रुअल साइकल और हार्मोन्स में भी परिवर्तन लाता है। इसलिए हर महिला को उनके स्वास्थ्य के बारे में जागरूक होना चाहिए खासकर तब जब वह गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। स्वस्थ और फिट रहने के लिए इस समय व्यायाम और स्वस्थ और पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थों के सेवन की आवश्यकता होती है। इसलिए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिसका सेवन हर महिला को करनी चाहिए जो गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। यह महिलाओं की शरीर को इन गोलियों के दुष्प्रभावों से बचाने में मदद करती है जैसे सिरदर्द, ऐंठन, ब्रेस्ट टेंडरनेस और पीरियड्स के दौरान अधिक खून का निकलना। आइए जानते हैं गर्भनिरोध गोलियों का इस्तेमाल करते वक्त किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। [ये भी पढ़ें: कंडोम के बारे में मिथक जिन पर आपको विश्वास नहीं करना चाहिए]
दही:
दही एक सुपरफूड होता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें राइबोफ़्लेविन होता है जिसे विटामिन-बी के रूप में जाना जाता है। यह विटामिन बोन-बिल्डिंग कैल्शियम और डाइजेशन-बूस्टिंग प्रोबायोटिक्स से भरी होती है। इसके अलावा यह आपको सिरदर्द, ऐंठन और अन्य शारीरिक दर्द से भी निजात दिलाता है।
केला:
केले भी एक अन्य पोषण फलों में से एक है जो हर मानव शरीर के लिए आवश्यक होता है। इसमें विटामिन बी 6 होता है जो महिलाओं के शरीर के लिए स्वस्थ और लाभकारी होता है। इसके अलावा, यह मूड को विनियमित करने में भी मदद करता है। इसके अलावा केला सेरोटोनिन नामक हॉर्मोन के उत्पादन में मदद करता है। [ये भी पढ़ें: संकेत जो बताते हैं कि आपको कॉन्डम से एलर्जी है]
हरे पत्ते वाली सब्जियां:
हरी पत्तेदार सब्जियां किसी अन्य खाद्य पदार्थों के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होती हैं। पालक, ब्रोकोली, केल और मेथी के पत्तों में फोलेट उच्च मात्रा में होते हैं। यह तत्व ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है और आपको स्वस्थ बनाता है। इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियां गर्भावस्था के दौरान भी लाभकारी होता है।
खट्टे फल(सिट्रस फ्रूट्स):
यदि आप गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन कर रहे हैं तो संतरा और नींबू जैसे खट्टे फल आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इनमें विटामिन सी उच्च मात्रा में होते हैं जो आपको इन जन्म नियंत्रण की गोलियों के कारण होने वाले दुष्प्रभावों से बचाता है। ये खाद्य पदार्थ गर्भनिरोधक गोलियों के कारण बालों के झड़ने को प्रतिबंधित करने में भी मदद करता है।
सोयाबीन:
सोयाबीन एक बहुत फायदेमंद खाद्य पदार्थ होता है। यह मानव शरीर में एस्ट्रोजेन की भूमिका को नियंत्रित करता है। आप स्वस्थ और फिट रहने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं या सोया दूध भी पी सकते हैं। [ये भी पढ़ें: पुल-आउट मेथड से जुड़ी कुछ जानकारी जिनके बारे में पता होना जरूरी है]