
व्यायाम या एक्सरसाइज से तात्पर्य जिम में वर्कआउट करने या फिर योग आसन करने भर ही नहीं है। चलना, टहलना भी व्यायाम की श्रेणी में आते हैं।ये ऐसे व्यायाम है जिनको करने से व्यायाम के फायदे तो मिलते ही हैं साथ ही साथ आप एक जगह से दुसरे जगह पहुँच जाते हैं। वजन कम करने के लिहाज से चलना बहुत ही फायदेमंद व्यायाम है। रोजाना 30 मिनट भी चलकर वजन कम किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए चलना बहुत ही सहज और आसान व्यायाम हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ कारण बता रहे हैं जिससे आप जान पाएंगे कि स्वस्थ रहने और वजन घटाने के लिये दौड़ने से ज्यादा चलना बेहतर क्यों है। [ये भी पढ़ें: ये तरीके बताएंगे कि आप कितना वजन घटा रहे हैं]
चलना बेहतर विकल्प है:
दौड़ने के बजाय चलना बहुत हीं आसान सा तरीका है। अपने वजन को कम करने के लिए आप खूब चलें। अधिक समय ना हो तो कम से कम 30 मिनट तक वॉक जरुर करें। इससे आपका शरीर चुस्त और स्वस्थ रहता है। वहीं दूसरी तरफ दौड़ने से आपके शरीर की बहुत ज्यादा एनर्जी खर्च हो जाती है जिससे कि आप उसके अलावा कोई और वर्कआउट या एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। चलने के अन्य फायदें निम्नलिखित हैं।
- इसके लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- इसके लिए किसी खास तरह के उपकरण की जरूरत नहीं है।
- ये आपके शरीर की ज्यादा एनर्जी नहीं लेता है।
- आपके ब्लड प्रेशर को ठीक रखता है।
- यह चिंता और डिप्रेशन को कम करता है।
- दिल की बीमारियों से बचाता है।
- जोड़ों के दर्द और उनमें होने वाली सूजन से बचाता है।
- कैलोरी को कम करता है।
- बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।[ ये भी पढ़ें: वजन कम करने में अंडा करेगा आपकी मदद]
आपको चलना क्यों चाहिए:एक शोध के अनुसार दौड़ने के मुकाबले चलने से ज्यादा वजन कम होता है। चलने से दिल की बीमरियों में 9.3 प्रतिशत की कमी आती है जबकि दौड़ने से यह दर केवल 4.5 प्रतिशत होती है। आपके दिल को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने में चलना अधिक मददगार साबित होता है। ये हैं कुछ फायदे जो बताते हैं कि क्यो जरुरी है चलना-
- चलने की तुलना में दौड़ने के परिणामस्वरुप घायल होने की संभावना अधिक होती है।
- चलते वक्त आप जमीन पर अपनी बॉडी के वजन का 1.5 गुना दबाव डालते हैं जबकि दौड़ते वक्त 3 गुना।
- चलने से आपके पैरों की हड्डियां और जोड़ो में लम्बे समय तक कोई दिक्कतें नही आती है।
- चलने से आप को थकान कम होती है और यह दौड़ने से भी ज्यादा असर करता है। थकान कम होने के कारण आप और भी कई एक्सरसाइज कर पातें हैं।
अच्छी सेहत के लिए चलना शुरू करें:अपने प्रतिदिन की जीवनशैली में चलना शामिल कर लें। आपको दिन में कम से कम 30 मिनट चलना ही चाहिए। एक दिन में कम से कम 5 किमी चलना जरुरी होता है जिससे कि आपकी उतनी ही कैलोरी बची रहती है जितना आपके शरीर को जरूरत होती है। सामान्य तौर पर सुबह के समय चलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। अगर आप सुबह नहीं वॉक कर पाते हैं तो आप शाम को भी वॉक कर सकते हैं। इससे वजन घटाने में आसानी होती है।[ये भी पढ़ें: वजन कम करना चाहते हैं तो जल्द अपनाएं ये पांच आदतें]