
हरे सेब के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, जिन्क, राइबोफ्लेविन और थायमिन के अलावा और भी कई पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं और साथ ही आपके वजन को भी नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा हरे सेब में फाइबर उच्च मात्रा में होते हैं जो आपके शरीर के अतिरिक्त फैट को नष्ट करने में मदद करते हैं और बेली फैट को भी कम करते हैं। फाइबर में अवशोषण करने की क्षमता होती है जो कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। फाइबर डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बेहतर रखने में मदद करता है जिससे पेट से जुड़ी समस्या जैसे- कब्ज, दस्त या फिर एसिडिटी कम होती है। आइए जानते हैं हरे सेब के सेवन से किस प्रकार वजन कम किया जा सकता है। [ये भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए स्वैट बैंड का इस्तेमाल करना हो सकता है हानिकारक]
उच्च मात्रा में पॉलिफेनॉल्स होना और फैट को कम करना:
पॉलिफेनॉल्सल एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह काम करता है और साथ ही शरीर को फ्री-रेडिकल्स के कारण होने वाले सेल्स को डैमेज होने से भी बचाता है। इसके अलावा ये शरीर के अतिरिक्त फैट को भी बर्न करने में मदद करता है।
पेट को लंबे समय तक भरा रखता है:
हरे सेब में फाइबर और पोटेशियम होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है जो वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है और साथ ही पेट और बेली के फैट को भी घटाता है। [ये भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए खुद को कैसे प्रेरित करें]
भूख को नियंत्रित करता है:
हरे सेब में ऑर्गेनिक एसिड होता है जो भूख को नियंत्रित रखने में मदद करता है जिससे वजन बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। अगर आप इंटेस्टाइनल पेरिस्टालसिस के कारण लो ऐपेटाइट से ग्रसित हैं तो आपके लिए हरे सेब का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। [ये भी पढ़ें: नए साल पर वजन घटाने के लिए अपनाएं खास टिप्स]