
नाश्ता आपके दिन का सबसे पहला भोजन होता है जिसमें आपको स्वस्थ आहार लेना चाहिए।
Vegan Breakfast: वजन कम करते वक्त आपको अपने वर्कआउट रुटीन के साथ आहार पर भी ध्यान देना होता है। आपके आहार में कैलोरी की मात्रा आपके वजन कम करने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है। वजन कम करने के लिए आपको अपने कैलोरी के सेवन से अधिक कैलोरी बर्न करनी होती है। अगर आप स्वस्थ आहार लेते हैं तो वजन कम करने में आसानी होती है। नाश्ता आपके दिन का सबसे पहला भोजन होता है जिसमें आपको स्वस्थ आहार लेना जरुरी है ताकि आपको जरुरी पोषण मिल सके और आप दिनभर उर्जावान रहें। अगर आप हर रोज एक जैसा नाश्ता करके बोर हो रहे हैं तो हम आपको कुछ ब्रेकफास्ट आइडिया दे रहे हैं जो स्वस्थ होने के साथ स्वादिष्ट भी हैं और आपको वजन कम करने में मदद करते हैं। [ये भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए नाश्ते से पहले क्या करें]
Vegan Breakfast: वेगन ब्रेकफास्ट जो वजन कम करने में मदद करते हैं
- बादाम, केला, स्ट्रॉबेरी और दही से बनी स्मूदी
- मसाला चीज़ टोस्ट
- ओट्स इडली
- मिक्स्ड स्प्राउट्स पोहा
- चॉकलेट मिल्कशेक स्मूदी
बादाम, केला, स्ट्रॉबेरी और दही से बनी स्मूदी
नाश्ते के लिए स्मूदी सबसे बेहतर विकल्प हैं क्योंकि इन्हें बनाना आसान होता है और ये स्वस्थ होती है। बादाम, केला, स्ट्रॉबेरी और दही से बनी स्मूदी में 350 कैलोरी और 15 ग्राम प्रोटीन होता है जो आपका पेट लंबे समय तक भरा रखता है और आपको वजन कम करने में मदद करता है।
मसाला चीज़ टोस्ट
मसाला चीज़ टोस्ट में पनीर और संपूर्ण अनाज होते हैं जिसके सेवन से आपको प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट दोनों मिलते हैं। एक मसाला चीज़ टोस्ट में 90 कैलोरी और 3 ग्राम प्रोटीन होता है। [ये भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए नाश्ते के बाद करें स्नैक्स का सेवन]
ओट्स इडली

वजन कम करने के लिए ओट्स एक स्वस्थ आहार है और नाश्ते के लिए बेहतर विकल्प भी। ओट्स इडली ओट्स और उड़द दाल से बनती है। उड़द दाल में फाइबर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरे रखता है। एक ओट्स इडली में 90 कैलोरी और 3 ग्राम प्रोटीन होता है।
मिक्स्ड स्प्राउट्स पोहा
स्प्राउट्स ना केवल आपके पाचन के लिए बेहतर होते हैं बल्कि ये आपको वजन कम करने में भी मदद करते हैं। वही पोहा में कार्ब्स और फाइबर होता है जो आपको दिनभर उर्जावान रखता है। मिक्स्ड स्प्राउट्स पोहा 280 कैलोरी और 20 ग्राम प्रोटीन होता है।
चॉकलेट मिल्कशेक स्मूदी
अगर आपको चॉकलेट पसंद हैं तो ये विकल्प आपके लिए ही है। अक्सर लोग वजन कम करने के लिए चॉकलेट से दूर रहते हैं हालांकि आपको ऐसा करने की जरुरत नहीं है। चॉकलेट मिल्कशेक स्मूदी में 350 कैलोरी होती है और 22 ग्राम प्रोटीन होता है। यह आपके पेट को भरे रखने में मदद करता है।
[जरुर पढ़ें: नाश्ते में क्या खाएं कि आपको लंच तक भूख ना लगे]
ये कुछ ब्रेकफास्ट आइडिया हैं जो हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट होते हैं। आप इन्हें आसानी से बना सकते हैं और अपना वजन नियंत्रित रख सकते हैं।