
Photo Credit: ro.com.pl
जिंदगी की भागदौड़ में आजकल लोगों के पास अपने लिए समय होता ही नहीं है। अन्य चीजें तो छोड़िए हम व्यायाम तक करने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं जिसके कारण हमारा स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए व्यायाम करना बेहद जरुरी है ऐसे में लोग तरीके ढूढ़ते रहते हैं जिनकी मदद से वो कम समय में भी व्यायाम कर पाएं। हम आपकी इस समस्या का समाधान निकाल लाएं है। अब आप हर सुबह केवल दो मिनट देकर खुद को फिट और दुरुस्त रख सकते हैं। आइए जानते हैं दो मिनट के लिए कौन सा वर्कआउट करके आप अपने शरीर को फिट रख सकते हैं। [ये भी पढ़ें: खुद को स्मार्टफोन से दूर रखने के लिए कैसे करें डिजिटल डिटॉक्स]
क्या है ये वर्कआउट:
इस वर्कआउट में आपको 30 पुश-अप्स और 30 एयर-स्क्वाट्स करने है। दो मिनट के इस वर्कआउट में आपको इससे ज्यादा कुछ नहीं करना है। आप इस वर्कआउट को सुबह उठकर एक गिलास पानी पीकर कर सकते हैं।
आपने कितने हेल्थ और वेलनेस हैक्स देखें होंगे जो कि आपको फिट रहने के लिए तरह-तरह के एक्सरसाइज और वर्कआउट करने की सलाह देते हैं लेकिन हम आपको केवल एक वर्कआउट करने के लिए कह रहे हैं। इसमें आपको ना ज्यादा समय लगाना है और ना ही अत्यधिक मेहनत।
इसे करने से क्या होता है: इस वर्कआउट को करके आप दिनभर उर्जावान महसूस करते हैं साथ ही आपके दिन की शुरुआत अच्छे व्यायाम से होती है। यह इतना आसान है कि आप खुद को व्यायाम करने के लिए मना भी पाते हैं साथ ही इतना चुनौतीपूर्ण भी आप जब इसे खत्म करते हैं तो आपका शरीर जरुरत के अनुसार पसीना निकालता है जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। ऐसा नहीं है कि ये वर्कआउट आपके लिए रातोंरात काम करें लेकिन इतना जरुर कहा जा सकता है कि इस वर्कआउट को नियमित रुप से करने से आप ऐंठन और दर्द आदि महसूस करना कम कर देंगे और आपके शरीर में फुर्ती आएगी। [ये भी पढ़ें: इन 4 एक्सराइज की मदद से कुछ ही समय में बनाएं शानदार 8 पैक एब्स]
खुद को आंतरिक रुप से प्रेरित भी करें: हर किसी व्यक्ति को अलग-अलग चीजों से प्रेरणा मिलती है जैसे किसी को संगीत सुनकर तो किसी को अच्छे दोस्तों से या फिर इनाम और तारीफ से भी कुछ लोग प्रेरित महसूस करते हैं। किसी भी काम को बेहतर करने के लिए आपको प्रेरणा की जरुरत होती ही है। इसलिए बेहतर है कि आप खुद को प्रेरित करने का तरीका खोजें और उस तरीके से खुद को व्यायाम करने के दौरान प्रेरित करें। [ये भी पढ़ें: फोरआर्म्स मजबूत बनाने के लिए करें ये खास एक्सरसाइज]