
Bigger Leaner Stronger: मस्कुलर बॉडी पाने के लिए आप कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं।
Fitness tips: आजकल अधिकतर लोग मसल्स बनाना चाहते हैं और फिट और मजबूत शरीर पाना चाहते हैं। इसके लिए वो स्वस्थ डाइट प्लान को फॉलो करते हैं और नियमित वर्कआउट करते हैं। फिटनेस गोल्स को पाने में डाइट प्लान और वर्कआउट दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सही परिणामों को पाने के लिए आपको इन दोनों का उचित तरीके से पालन करना होता है। वर्कआउट करते समय और डाइट प्लान के दौरान किसी भी तरह की गलती आपके सभी प्रयासों को बर्बाद कर सकती है। हालांकि कभी-कभी कुछ लोग डाइट प्लान का पालन करने और जिम में लंबे समय तक मेहनत करने के बावजूद भी परिणाम नहीं प्राप्त कर पाते हैं। यदि आप मसल्स बनाना चाहते हैं और फिट और मजबूत शरीर चाहते हैं तो कुछ टिप्स का पालन कर सकते हैं। ये टिप्स काफी आसान हैं और इनकी मदद से आपको परिणाम जल्द से जल्द मिलते हैं। [ये भी पढ़ें: शानदार बाइसेप्स के लिए असरदार बॉडी वेट एक्सरसाइज]
Fitness tips: मजबूत और फिट शरीर पाने के लिए कौन से टिप्स अपनाएं
- अधिक वजन उठाएं
- वेट लिफ्टिंग के दौरान गति बढ़ाएं
- नियमित रहें
- प्रोटीन का सेवन करें
अधिक वजन उठाएं
यदि आप जिम में जल्द परिणाम पाना चाहते हैं तो हैवी वेट लिफ्ट करें। हैवी वेट लिफ्ट करने से आपका शरीर मजबूत बनता है। हैवी वेट लिफ्टिंग शरीर में टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को बढ़ाती है, जो मसल्स साइज को पाने में मदद करता है। बेहतर परिणामों पाने के लिए कम से कम 5 रैप्स के लिए हैवी वेट लिफ्ट करें। [ये भी पढ़ें: बारबेल लिफ्ट एक्सरसाइज के नुकसानों से कैसे बचें]

वेट लिफ्टिंग के दौरान गति बढ़ाएं
वेट लिफ्टिंग के दौरान हमेशा ये सलाह दी जाती है कि वेट धीरे से और नियंत्रण में उठाएं। निश्चित रूप से, यह आपको फिटनेस गोल्स पाने में मदद करता है। हालांकि अगर आप मसल्स बढ़ाना चाहते हैं तो फास्ट वेट लिफ्टिंग अधिक फायदेमंद होता है। यह मसल्स फाइबर को सक्रिय करता है। इसके अलावा, तेजी से वेट लिफ्टिंग करने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। [ये भी पढ़ें: रोजाना एक समान वजन उठाने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता हैं]
नियमित रहें
फिट और मजबूत शरीर पाने के लिए नियमितता बेहद जरुरी है। सप्ताह में एक बार जिम जाने से आप मसल्स नहीं बना पाएंगे और ना ही अपने फिटनेस गोल्स को प्राप्त कर पाएंगे। बेहतर परिणामों के लिए सप्ताह में 4-5 दिन जिम जाएं और नियमित वर्कआउट करें।
प्रोटीन का सेवन करें
पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन मसल्स बनाने में मदद करता है। प्रोटीन मसल्स ब्लॉक बनाने में मदद करता है। यह मसल्स बिल्ड करने और इन्हें रिपेयर करने के लिए भी फायदेमंद है।
[जरुर पढ़ें: बॉलीवुड में कौन से पुरुष सेलिब्रिटी ने बनाई है सबसे अच्छी बॉडी]
व्यायाम और पौष्टिक आहार के साथ, आपको कुछ अन्य टिप्स का पालन करना चाहिए जो आपको फिट, लीन और मजबूत शरीर पाने में मदद करते। आप इस आर्टिकल को इंग्लिश में भी पढ़ सकते हैं।