
लंबे और मजबूत बाल पाने के लिए आपको नारियल के तेल से बना शैम्पू लगाना चाहिए।
Coconut oil shampoo: बालों के लिए नारियल के तेल की मालिश काफी फायदेमंद होती है। यह बेजान और रुखे बालों को रिपेयर करने में मदद करता है। नारियल के तेल को लगाने से बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, नारियल के तेल से बना शैम्पू भी बालों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। यह लंबे और मजबूत बाल पाने में मदद करता है। हम अक्सर रासायनिक उत्पादों पर इतना खर्चा करते हैं। ये रासायनिक उत्पाद अक्सर हमारे बालों को शुष्क और उलझे बनाते हैं। इसलिए, हमें बालों के लिए प्राकृतिक और घर पर बने हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। नारियल के तेल से आसानी से घर पर शैम्पू बनाया जा सकता है और यह काफी प्रभावी है। आइए जानते हैं कि इसे कैसे तैयार करें। [ये भी पढ़ें: उलझे बालों के लिए कैसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल]
Coconut oil shampoo: नारियल के तेल से घर पर शैम्पू तैयार करने का तरीका
- शहद और नारियल के तेल से बना शैंपू
- नारियल दूध और नारियल के तल से बना शैंपू
- नमक और नारियल के तेल से बना शैंपू
- एलोवेरा और नारियल का तेल
शहद और नारियल के तेल से बना शैंपू
इस शैंपू को बनाने के लिए आपको एक कप नारियल का तेल, शहद, एक कप एलोवेरा जेल, सादा पानी की आवश्यकता होगी। नारियल के तेल से शैम्पू बनाने के लिए पहले शहद के साथ पानी मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिला लें और इसमें अन्य सभी सामग्री मिलाएं। इस मिश्रण को एक बोतल में भरकर रेफ्रिजरेटर में स्टोर करें।
नारियल दूध और नारियल के तल से बना शैंपू

आपको 4 चम्मच नारियल तेल, आधा चम्मच नारियल दूध, ग्लिसरीन और तरल साबुन की जरुरत होगी। एक कटोरे में थोड़ा तरल साबुन और नारियल दूध मिलाएं। अब एक और कटोरे में कुछ नारियल का तेल और ग्लिसरीन मिला लें। अब धीरे-धीरे दोनों मिश्रणों को एक साथ मिला लें। इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें और उपयोग करने से पहले इस बोतल को अच्छी तरह से हिलाएं।
नमक और नारियल के तेल से बना शैंपू
इसके लिए आपको 2 चम्मच नारियल तेल और दो चम्मच नमक की जरुरत होगी। इसके अलावा थोड़ा पानी और एसेंशियल ऑयल तेल। नारियल का तेल, एसेंशियल ऑयल और नमक को मिला हल्का गर्म कर लें। इन्हें अच्छी तरह मिला लें और एक स्प्रे बोतल में स्टोर कर लें। उपयोग से पहले हमेशा बोतल को हिला लें।
एलोवेरा और नारियल का तेल
इसके लिए आपको आधा कप नारियल तेल और समान मात्रा में एलोवेरा जेल चाहिए। इसमें कुछ एसेंशियल ऑयल मिला लें। इन्हें एक स्प्रे बोतल में स्टोर करें। इसे इस्तेमाल करने से पहले हमेशा हिलाएं।
[जरुर पढ़ें: बालों से जूं दूर करने के लिए करें नारियल तेल का इस्तेमाल]
आप इन तरीकों से घर पर ही नारियल के तेल से शैम्पू बना सकते हैं। कुछ प्राकृतिक उत्पादों को मिलाने से यह काफी प्रभावी हो जाता है। आप इस आर्टिकल को इंग्लिश में भी पढ़ सकते हैं।