
होंठों के कालेपन से निजात पाने के लिए आप कुछ प्राकृतिक तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Dark lips: अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आपने नोटिस किया होगा कि समय के साथ आपके होंठों का रंग काला होता जाता रहा है। होंठों का काला होना धूम्रपान का सबसे बेकार और बड़ा दुष्प्रभाव है। कई महीनों या सालों तक धूम्रपान करने से होंठ काले होने लगते हैं। सिगरेट में मौजूद निकोटिन और टार धूम्रपान के दौरान होंठों पर ट्रांसफर होते हैं जिससे होंठों की रंगत खराब होती है और होंठों की त्वचा की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं। इससे होंठों में रक्त का संचार प्रभावित होता है। इससे होंठों का प्राकृतिक गुलाबी रंग छिन जाता है। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो धूम्रपान करना बंद कर दें। साथ ही आप कुछ प्राकृतिक तरीकों से भी होंठों के कालेपन को दूर कर सकते हैं। [ये भी पढ़ें: डार्क लिप्स की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ब्यूटी टिप्स]
Lighten Dark Lips: धूम्रपान के कारण काले हुए होंठों की रंगत को कैसे हल्का करें
- चुंकदर का रस
- एक्सफोलिएट करें
- नींबू का रस
- गुलाब और दूध
- अनार का जूस
चुंकदर का रस

यह होंठों की रंगत को हल्का करने का सबसे आसान तरीका है। चुकंदर आपके होंठों को प्राकृतिक रुप से गुलाबी बनाता है। इसके लिए, थोड़ा चुकंदर घिसें और इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे मिला लें। इस पेस्ट को होंठों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
एक्सफोलिएट करें
टूथब्रश ना केवल आपको दांतों को साफ करता है बल्कि यह आपके होंठों के लिए भी अच्छा है। यह होंठों से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इसके लिए होंठों पर थोड़ी पैट्रोलियम जेली लगाएं और मुलायम ब्रिसल्स वाले ब्रश की मदद से होंठों को एक्सफोलिएट करें। इसके बाद होंठों को धो लें
और फिर थोड़ी पैट्रोलियम जेली लगाएं।
नींबू का रस

नींबू के रस में ब्लीचिंग प्रोपर्टीज होती हैं जो त्वचा में मेलेनिन के उत्पादन को नियंत्रित करती है। होंठों की रंगत को हल्का करने के लिए सीधे तौर पर होंठों पर नींबू का रस लगाएं। दिन में दो बार इस तरीके को दोहराएं।
गुलाब और दूध
गुलाब ना केवल होंठों की रंगत को हल्का करते हैं बल्कि यह होंठों की त्वचा को भी पोषण देता है। इसके लिए गुलाब की कुछ पत्तियों को पीस लें और इसमें मलाई और शहद मिलाएं। इस पेस्ट को होंठों पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद इसे धो लें।
अनार का जूस
ताजा अनार लेकर इससे एक चम्मच जूस निकाल लें। इसे अपने होंठों पर लगाएं। आधा घंटे के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से होंठों को धो लें।
[जरुर पढ़ें: डार्क अपर लिप की रंगत को हल्का करने के लिए आसान टिप्स]
ये कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप धूम्रपान के कारण काले हुए होंठों की रंगत को हल्का कर सकते हैं। आप इस आर्टिकल को इंग्लिश में भी पढ़ सकते हैं।