
त्वचा और बालों पर मछली का तेल लगाना बेहद फायदेमंद है।
Benefits of fish oil: मछली का तेल त्वचा और बालों के लिए बहुत लाभकारी है। अभी तक हमने सिर्फ मछली खाने के फायदों पर चर्चा की हैं। हालांकि, मछली का तेल त्वचा को निखारने में मदद करता है और बालों को स्वस्थ बनाता है। कैप्सूल के रूप में मछली का तेल आसानी से उपलब्ध है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है जो स्वस्थ त्वचा और स्वस्थ बालों पाने में मदद करता है। इसलिए त्वचा और बालों सुंदर और खूबसूरत बनाने के लिए मछली के तेल का उपयोग करना चाहिए। आइए जानते हैं मछली के तेल को त्वचा और बालों के लिए कैसे उपयोग करें। [ये भी पढ़ें: मछली का सेवन क्यों फायदेमंद होता है]
Benefits of fish oil: त्वचा और बालों के लिए कैसे करें मछली के तेल का इस्तेमाल
- मछली के तेल के फायदे
- त्वचा के लिए मछली का तेल
- बालों के लिए मछली का तेल
मछली के तेल के फायदे
मछली का तेल मछली से पैदा किया जाता है और इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। यह त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत अच्छा है। इतना ही नहीं, दिल और किडनी को स्वस्थ रखने के लिए मछली का तेल फायदेमंद है। मछली के तेल का उपयोग करने के कुछ फायदे निम्न हैं-
- एंटी इंफ्लेमेटरी होने के कारण मछली का तेल संक्रमण से लड़ने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
- मछली का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है।
- यह मुँहासों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है।
- मछली का तेल स्कैल्प को पोषित करने और इसे स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
- यह बालों का गिरना कम करता है।
- मछली के तेल का उपयोग बालों के विकास को बढ़ाता है।
त्वचा के लिए मछली का तेल

आपको मछली के तेल के 5 कैप्सूल चाहिए। इनसे तेल निकाल लें। एक कॉटन पैड का उपयोग कर अपने चेहरे पर मछली के तेल को लगाएं। इसे कम से कम 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें।
बालों के लिए मछली का तेल
दो बड़े चम्मच जैतून का तेल और 2 चम्मच मछली का तेल लें। इन्हें अच्छी तरह मिलाएं। अब अपनी उंगलियों का उपयोग करके अपने बालों में इस तेल के मिश्रण को लगाएं। धीरे-धीरे इसे मालिश करें। एक शॉवर कैप लें और इसे सिर ढ़क लें। इसे कम से कम 2-3 घंटों तक रहने दें ताकि स्कैल्प तेल को सोख ले। अब शैम्पू करके अपने बालों को ठीक से धो लें।
[जरुर पढ़ें: मानसून में मछली खाना हो सकता है हानिकारक जानें क्यों]
मछली के तेल का उपयोग करने से आप त्वचा और बालों को फायदा पहुंचा सकते हैं। आप इस आर्टिकल को इंग्लिश में भी पढ़ सकते हैं।