
सामान्य त्वचा के लिए उपयोगी फेस मास्क
face masks for normal skin: हमारी त्वचा के कई प्रकार होते हैं। जैसे-संवेदनशील त्वचा, रुखी त्वचा, ऑयली स्किन और सामान्य त्वचा। जिस प्रकार हर किस्म कि त्वचा के लिए विशेष देखभाल की जरुरत होती है उसी तरह सामान्य त्वचा के लिए भी पर्याप्त देखभाल की जरुरत होती है। आपकी त्वचा सामान्य है तो त्वचा की खूबसूरती और निखार बनाए रखने के लिए हम आपको कुछ उपयोगी फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सामान्य त्वचा के लिए उपयोगी फेस मास्क के बारे में।[ये भी पढ़ें: Milk powder Face masks: निखरी त्वचा के लिए मिल्क पाउडर फेसमास्क]
face masks for normal skin: सामान्य त्वचा के लिए उपयोगी फेस मास्क
- सेब-शहद फेस मास्क
- हल्दी-शहद फेस मास्क
- लेवेंडर-शहद फेस मास्क
- एलोवेरा फेस मास्क
1.सेब-शहद फेस मास्क- सेब को काटकर मिक्सर में ब्लैंड करके इसका पेस्ट बना लें और इसमें शहद मिलाकर फेस मास्क बनाएं। यह फेस मास्क त्वचा पर 20 मिनट तक लगाकर रखने से त्वचा निखरी हुई और बेदाग बनती हैं।
2. हल्दी-शहद फेस मास्क-

एक कटोरी में एक चम्मच ह्लदी, आटा और शहद मिलाकर फेस मास्क बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर लगाने रंगत निखरती है और मृत कोशिकाएं साफ होती है।
3.लेवेंडर-शहद फेस मास्क- एक कटोरी में शुद्ध शहद और 3-4 बूंदे लेवेंडर ऑयल की बूंदें मिलाकर चेहरे पर 30 मिनट तक लगाकर रखें। 15 मिनट बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी में से धो लें जिससे त्वचा खूबसूरत और निखरी हुई बनती हैं।
4. एलोवेरा फेस मास्क- एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाकर त्वचा पर फेस मास्क की तरह लगाने से सामान्य त्वचा को काफी फायदा मिलता है। इससे त्वचा सुंदर और निखरी हुई बनती हैं।
[जरुर पढ़ें: Sensitive skin care: संवेदनशील त्वचा के लिए घर पर ही बनाएं फेसमास्क]
इन फेस मास्क का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा को हमेशा के लिए खूबसूरत बना कर रख सकते हैं।