
सुबह के समय नहाना एक रोजाना किया जाने वाला कार्य है, जो कि पूरे दिन आपके लुक और व्यव्हार को प्रभावित करता है। सुबह के समय लिया गया शावर आपको तरोताजा रखता है और दिन की अच्छी शुरुआत करने में मदद करता है। लेकिन शावर लेते हुए हमें कुछ टिप्स अपनाने चाहिए, जिससे इसका प्रभाव बढ़ जाता है और आपको कई और फायदे पहुंचते हैं। तो आइये जानते हैं कि किन टिप्स को अपनाकर सुबह के समय शावर को प्रभावी बनाया जा सकता है। [ये भी पढ़ें: त्वचा के लिए शुगर स्क्रब को घर पर कैसे बनाएं और उसके फायदे]
1.एक साथ बहुत सारे काम: शावर के साथ हमें दांतों को ब्रश करना, शेविंग, नाखून काटने जैसे कई काम करने होते हैं। जिन्हें करने में हमारा बहुत समय जाता है, इसलिए कुछ कामों को एक साथ करके अपना समय बचाया जा सकता है।
2.गर्म शावर ना लें:
गर्म शावर लेने से थकान मिट जाती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। लेकिन यह आपकी लुक पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। गर्म पानी से नहाने पर त्वचा का प्राकृतिक ऑयल खत्म हो जाता है और वह रूखी और सख्त बन जाती है। इसलिए ठंडे पानी से शावर लें, क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है। [ये भी पढ़ें: किचन में मौजूद सामग्री आपकी सुंदरता को बढ़ा सकती हैं]
3.शैम्पू करने का तरीका: बालों को स्वस्थ रखने के लिए आपको शैम्पू को सही तरीके से करना आना चाहिए। शैम्पू का चुनाव अपने बालों के अनुसार करें और शैम्पू बालों की जड़ों पर लगाएं। क्योंकि गंदगी और तेल जड़ों के आसपास ही जमा होता है, जिससे बालों को पोषण नहीं मिल पाता है।
4.नहाने के बाद शेव करें: शेव को नहाने के बाद करना चाहिए, क्योंकि नहाने से त्वचा मुलायम हो जाती है और शेव करने पर आसानी से बालों को हटाया जा सकता है और बालों के साथ गंदगी भी साफ हो जाती है।
5.कंडीशनर लगाने का तरीका: शैम्पू करने के तुरंत बाद कंडीशनर लगाने से कोई फायदा नहीं होता है, क्योंकि वाटर मॉलिक्यूल कंडीशनर को बालों तक पहुंचने नहीं देते हैं। इसलिए कंडीशनर लगाने से पहले बालों को सूखा लें और फिर कंडीशनर लगाएं। उसके बाद आखिरी बार बाल धोएं। [ये भी पढ़ें: फेसवॉश का इस्तेमाल बंद करने से कैसे त्वचा बेहतर लगने लगती है]