
जब त्वचा की देखभाल की बात आती है तो सिर्फ दिन में ही इसकी देखभाल करना काफी नहीं होता है। रात के समय भी आपको अपनी त्वचा का ध्यान रखना जरुरी होता है। बहुत से लोग अपनी त्वचा और बालों की देखभाल नहीं करते हैं जिसके परिणाम स्वरुप इसका असर आपके लुक्स पर पड़ता है। रात को बालों और त्वचा का ध्यान रखकर सुबह इसके अच्छे परिणाम देखे जा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ ब्यूटी ट्रीटमेंट अपनाने पड़ते हैं। यह ट्रीटमेंट नेचुरल होते हैं इसके लिए आपको ज्यादा प्रयास करने की जरुरत नहीं होती है। तो आइए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं जो बालों और त्वचा की देखभाल करने में मदद करते हैं। [ये भी पढ़ें: ब्यूटी से जुड़ी गलतियां जो आप अक्सर करते हैं]
एलोवेरा जेल: एलोवेरा त्वचा और उससे जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको दिन में समय नहीं मिलता है तो रात को एलोवेरा जेल लगाकर सोना अच्छा विकल्प है। यह त्वचा को मुलायम बनाता है साथ ही सूजन, मुंहासे और मुंहासों के दागों को कम करने में मदद करता है।
पलकों और आईब्रो पर कैस्टर ऑयल लगाएं: आजकल सभी को घनी पलके और आईब्रो चाहिए होती है। इसे प्राकृतिक रुप से पाना मुश्किल नहीं होता है। इसके लिए रात को ब्रश की मदद से आईब्रो और पलकों पर कैस्टर ऑयल लगाएं। इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है। [ये भी पढ़ें: बालों और त्वचा के लिए आलू के सौंदर्य लाभ]
नारियल तेल से बॉडी मसाज: नारियल का तेल त्वचा को मुलायम और मॉइश्चराइज रखने में मदद करता है। रात को सोने से पहले नारियल तेल की मदद से शरीर की मसाज करें।
जोजोबा ऑयल से डीप कंडीशनिंग करें: रोजाना अपने बालों का ध्यान रखना जरुरी होता है। बालों की देखभाल करने के लिए रात का समय सबसे सही होता है। इसके लिए जोजोबा ऑयल से बालों को डीप कंडीशनिंग करके रातभर के लिए छोड़ दें। यह स्कैल्प से सीबम को हटा देता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
होठों की देखभाल: रात के समय भी होठों की देखभाल करना जरुरी होता है। अगर आप अपने फटे हुए होठों को लेकर परेशान रहते हैं तो इसके लिए कुछ आसान उपाय हैं। शिया बटर और रोज एसेंशियल ऑयल को मिला लें। इसे रात को अपने होठों पर लगा लें। इससे सुबह के समय आपके होंठ मुलायम और चमकदार होंगे। [ये भी पढ़ें: त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए काली मिर्च का करें इस्तेमाल]