
आंवला, रीठा और शिकाकाई तीनों जड़ी बूटियां हैं जो बालों की विभिन्न समस्याओं का इलाज करने में सहायता करती हैं। आजकल बाजार में बालों की देखभाल के कई उत्पाद मौजूद हैं, लेकिन इन सभी उत्पादों में रसायनों की अधिक मात्रा होने के कारण आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है। आंवला एंटी-ऑक्सीडेंट्स, पोषक तत्वों और विटामिन्स से भरपूर होता है जो बालों की रक्षा करने और उन्हें लंबे और मजबूत बनाने में मदद करता हैं। रीठा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ आयरन, विटामिन सी भी शामिल होते हैं जो बालों की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने के अलावा बालों के विकास में भी मदद करते है। वही, शिकाकाई आवश्यक पोषक तत्वों से समृद्ध है जो बालों की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर करने और बालों के विकास में तेजी लाने में मदद करती है। अगर आप इन सामग्रियों को एक साथ इस्तेमाल करते हैं तो आपके बाल सुंदर और स्वस्थ बनते हैं। आइए जानते हैं आंवला, रीठा और शिकाकाई का इस्तेमाल बालों को कैसे बनाता है सुंदर। [ये भी पढ़ें: त्वचा के लिए फायदेमंद है अनार का इस्तेमाल]
बालों का गिरना रोकने के लिए
आमला, रीठा और शिककाई पाउडर बालों का गिरना रोकने में मदद करता है। इसके लिए 1 चम्मच आंवला पाउडर, रीठा और शिकाकई पाउडर मिलाएं। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच कपूर पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और पानी से बालों को ठीक से धो लें।
डैंड्रफ से निजात पाने के लिए
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आंवला, रीट्टा, और शिकाकई का एक-एक चम्मच पाउडर मिलाएं। इसमें 2 चम्मच घी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट से अपने सिर की मालिश करें और इसे एक घंटे तक रखें। इसके बाद बालों को केवल गुनगुने पानी से धोएं। [ये भी पढ़ें: फेसियल मसाज करने से त्वचा को क्या फायदे होते हैं]
तैलीय बालों के लिए
एक-एक चम्मच रीठा पाउडर, आंवला पाउडर, शिकाकाई, दही और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें। ध्यान रहें कि इस पेस्ट में गांठ ना पड़े और हल्का गाढ़ा पेस्ट बनें। इससे अपने सिर की त्वचा पर मसाज करें और 40 मिनट तक पेस्ट को बालों में लगा रहने दें। अब बालों को पानी से साफ करके धो लें। इससे बालों के अत्यधिक तैलीय होने की समस्या कम हो जाती है।
सफेद हो रहे बालों के लिए
एक-एक चम्मच आंवला पाउडर, शिकाकाई पाउडर, रीठा पाउडर, हिना मेंहदी, हिबिस्कस फूल पाउडर को मिलाएं। अगर आप पहली बार हिना लगा रहे हैं तो इसका आधा चम्मच लगाएं। इस हल्का गाढ़े पेस्ट को बालों पर लगाएं और 1 से डेढ़ घंटे तक के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से बाल धो लें।
दो मुंहे बालों के लिए
एक-एक चम्मच आंवला, शिकाकाई और रीठा के पाउडर में दो चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को अपने बालों और बालं के सिरों और सिर की त्वचा पर लगाएं। 30 मिनट के बाद बाल धो दें। इस उपायको सप्ताह में दो बार दोहराएं। [ये भी पढ़ें: मुलायम बालों के लिए कैसे करें हेयर सीरम का इस्तेमाल]