
ब्यूटी स्लीपBeauty Sleep) में सुधार करने के लिए कई तरीके अपनाने जरुरी हैं।
नींद(Sleep) आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरुरी होती है। स्वास्थ्य के साथ पूरी नींद आपको अच्छा दिखाने में मदद करती है। जब आप अच्छी तरह रेस्ट करते हैं तो वह आपके चेहरे पर दिखने लगता है और आप फ्रेश दिखते हैं। सुंदर और आकर्षित दिखने के लिए ब्यूटी स्लीप लेना जरुरी होता है। ब्यूटी स्लीप(Beauty Sleep) के लिए आपको अपने रुटीन में थोड़े से बदलाव करने की जरुरत होती है। इससे आपकी नींद बेहतर होती है। जिससे आप सुबह उठकर अच्छा महसूस करते हैं और आपकी त्वचा भी निखरती है। तो आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से ब्यूटी स्लीप में सुधार किया जा सकता है। [ये भी पढ़ें: सौंदर्य समस्याओं को दूर करने के लिए आसान ब्यूटी टिप्स]
ब्यूटी स्लीप(Beauty Sleep) में सुधार के तरीके
8 घंटे सोएं
सोने से पहले चेहरे को धोएं
मॉइश्चराइजर लगाएं
कैफीन का सेवन ना करें
सही तकिये के कवर का चुनाव करें
8 घंटे सोएं:

अगर आप 8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं तो 8 घंटे सोना शुरु कर दें। इससे आपको अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए किसी भी तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अगर आपकी नींद पूरी होती है तो झुर्रियों(Wrinkles) और सूजन से रोकथाम होती है साथ ही मसल्स ग्रोथ(Muscles growth) उत्तेजित होती है। [ये भी पढ़ें: उम्र के साथ अपनी नींद को कैसे बेहतर बनाएं]
सोने से पहले चेहरा धोएं: सोने से पहले चेहरा धोना जरुरी होता है। इससे आपके चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी हट जाती है। क्योंकि यह धूल मिट्टी आपके रोमछिद्रो को बंद कर देती है जिसकी वजह से मुंहासे होने लगते हैं। मुंहासों से बचने के लिए रात को सोने से पहले चेहरा धोएं।
मॉइश्चराइजर लगाएं: सोते समय आपकी त्वचा अपने आप को निखारती है। त्वचा को बेहतर बनाने के लिए सोने से पहले खूब सारा मॉइश्चराइजर लगाएं। मॉइश्चर के लिए लोशन या क्रीम की जगह मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैफीन का सेवन ना करें: दोपहर में एक कप कॉफी का सेवन करने से कई लोगों को नींद नहीं आती है। या नींद ना आने के लिए लोग कॉफी का सेवन करते हैं। कॉफी में कैफीन होती है जो आपको नींद नहीं आने देती है। ब्यूटी स्लीप में सुधार करना चाहते हैं तो कैफीन का सेवन बंद कर दें ताकि आपकी त्वचा स्वस्थ रह सके।
सही तकिये के कवर का चुनाव करें:

सिल्क या साटन के तकिये के कवर पर सोने से झुर्रियों की समस्या कम होती है और आपके बाल भी नहीं टूटते हैं। समय-समय तकिये के कवर को बदलते रहना चाहिए क्योंकि उस पर धूल-मिट्टी एकत्रित हो जाती है जिसकी वजह से रोमछिद्र बंद हो सकते हैं। अगर आप झुर्रियों से बचना चाहते हैं तो पीठ के बल सोएं ताकि आपका चेहरे तकिये से टच ना हो। [ये भी पढ़ें: स्वस्थ रहने के लिए क्यों सही तकिये का चुनाव है जरुरी]
त्वचा की खूबसूरती के लिए ब्यूटी स्लीप जरुरी होती है। इसमे सुधार करने के लिए कुछ तरीके अपनाना जरुरी होता है। इस आर्टिकल को इंग्लिश(English)में भी पढ़ें।