
Homemade Kajal Benefits: घर पर बने काजल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
Homemade Kajal Benefits: काजल एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है जो हर किसी की मेकअप किट में होता ही है। यह आपकी आँखों को फ्लॉन्ट करने और इन्हें बेहतर लुक देने में मदद करता है। बाजार में कई ब्रांड के काजल उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल आपकी आँखों के लिये नुकसान दायक हो सकता है क्योंकि इनमें हानिकारक रसायन होते हैं जो आँखों के लिये अच्छे नहीं है। स्मज प्रूफ, वॉटर प्रूफ और लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिये रेडिमेड काजल में बहुत सी ऐसी चीजें मिलाई जाती हैं जो आपकी आँखों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। इसलिये अगर आप घर पर बने काजल का इस्तेमाल करें तो आपको इससे कई फायदे हो सकते हैं। साथ ही आपकी आँखे भी स्वस्थ रहती हैं। आइए जानते हैं घर पर बने काजल का इस्तेमाल आँखों के लिये कैसे फायदेमंद है। [ये भी पढ़ें: घर पर ही कैसे बनाएं आयुर्वेदिक काजल]
Benefits of Homemade Kajal: घर पर बना काजल लगाने के फायदे
- विटामिन ई
- एंटी बैक्टीरियल
- आई इरिटेशन को कम करता है
- आखों को साफ करता है
विटामिन ई
घर पर बने काजल में प्राकृतिक और एसेंशियल ऑयल होते हैं जो आँखों के स्वास्थ्य के लिये लाभकारी हैं। काजल को बनाने में इस्तेमाल होने वाला बादाम का तेल, ऑलिव ऑयल, कैस्टर ऑयल में विटामिन ई होता है जो आँखों के तनाव को कम करता है, आँखों को आराम देता है, पलकों को घना बनाता है। काजल बनाते वक्त शुद्ध तेल का इस्तेमाल करें।
एंटी बैक्टीरियल
घर पर बने काजल जैसे बादाम का काजल या हर्बल काजल में एंटी बैक्टीरिय गुण होते हैं जो आँखों को इंफेक्शन से बचाते हैं और आई मसल्स को मजबूत करते हैं।
आई इरिटेशन को कम करता है

बाजार में मौजूद काजल आँखों को इरिटेट करते हैं और नुकसान पहुंचा सकते हैं जबकि घर पर बना काजल आई इरिटेशन को कम करता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक तत्व पाएं जाते हैं। आँखों को अधिक रगड़ने से आई सूजन को भी घर पर बना काजल दूर करता है।
आँखों को साफ करता है
घर पर बने काजल में इस्तेमाल होने वाला कपूर और घी आँखों को साफ करने में मदद करता है। यह आँखों में जमा गंदगी को बाहर निकालता है जिससे आँखें इंफेक्शन से भी बचती हैं।
[जरुर पढ़ें: काजल को फैलने से कैसे बचाएं]
ये कुछ फायदे हैं जो आपको घर पर बने काजल के इस्तेमाल से मिलते हैं। बेहतर है कि आप बाजार के प्रोडक्ट की जगह घर पर बना काजल ही इस्तेमाल करें।