
झुर्रियों(Wrinkles) को दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
उम्र बढ़ने के संकेत अक्सर इंसान को परेशान कर देते हैं। काले-धब्बे, झुर्रियां आपकी सुंदरता को कम कर देते हैं। झुर्रियां माथे, आंखों के पास होती हैं। जिसे दूर करने के लिए लोग कई केमिकल(Chemical) वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं। मेकअप प्रोडक्ट्स(Makeup Products) में मौजूद केमिकल आपकी त्वचा को हानि पहुंचा सकते हैं। इसलिए कोशिश करें की आप नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल ही करें। इन चीजों से आपको कोई साइड इफेक्ट(Side Effects) भी नहीं होते हैं। झुर्रियों(Wrinkles) को दूर करने के लिए नारियल का तेल फायदेमंद होता है। नारियल तेल कोलेजन के उत्पादन को बढ़ा देता है जिससे त्वचा की कोशिकाएं पुनर्जीवित होने लगती हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि नारियल का तेल कैसे झुर्रियां हटाने में मदद करता है। [ये भी पढ़ें: आपकी झुर्रियां आपके स्वास्थ्य के बारे में क्या बताती हैं]
झुर्रियां(Wrinkles) हटाने के लिए नारियल तेल(Coconut Oil) का इस्तेमाल
नारियल तेल और सेब का सिरका
नारियल तेल और शहद
नारियल तेल और विटामिन ई
नारियल तेल और हल्दी
नारियल तेल और सेब का सिरका:

सेब का सिरका एस्ट्रिजेंट की तरह काम करता है और त्वचा के पीएच को संतुलित रखने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच सेब का सिरके में कुछ बूंदे नारियल तेल मिलाकर कॉटन बॉल की मदद से इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें।
नारियल तेल और शहद: झुर्रियां दूर करने के लिए नारियल तेल और शहद दोनों फायदेमंद होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आधा चम्मच शहद में 1 चम्मच नारियल का तेल मिलाकर झुर्रियों पर लगाएं। इसे 1 घंटे तक लगे रहने दें उसके बाद पानी से त्वचा से धोएं। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार करें। [ये भी पढ़ें: रूखी त्वचा के लिए शहद का इस्तेमाल कैसे करें]
नारियल तेल और विटामिन ई:

झुर्रियां और फाइन लाइन्स त्वचा के शुष्क होने की वजह से होती हैं। विटामिन ई त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक बाउल में विटामिन ई का कैप्सूल तोड़कर उसमें नारियल तेल की कुछ बूंदे मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। इसके लिए आप कुछ मिनट तक मसाज करके रात को सो जाएं। [ये भी पढ़ें: त्वचा और बालों के लिए क्यों जरुरी है विटामिन ई का सेवन]
नारियल तेल और हल्दी: हल्दी कोलेजन के उत्पादन को बूस्ट करता है जिससे त्वचा के लचीलापन में सुधार आता है और झुर्रियों से रोकथाम होती है। इसके लिए नारियल के तेल में थोड़ी सी हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें।
[जरुर पढ़ें: उम्र बढ़ने के अलावा भी कई कारणों से हो सकती हैं चेहरे पर झुर्रियां]
झुर्रियों की समस्या दूर करने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। इस आर्टिकल को इंग्लिश(English) में भी पढ़ें।