
धूल-मिट्टी और गंदगी की वजह से ज्यादातर लोगों के बाल दो मुंहें, रुखे और बेजान हो जाते हैं। बालों को स्वस्थ रखने के लिए इनका अच्छी तरह से ध्यान रखना जरुरी होता है। बालों की देखभाल में तेल लगाना, शैम्पू और हेयर कंडीशनिंग तीनों का होना जरुरी होता है। बालों को रुखे और दो मुंहे बालों से बचाने के लिए कंडीशनर लगाना जरुरी होता है। कंडीशनिंग एक प्रक्रिया होती है जो बालों को हाइड्रेट, मुलायम रखने में मदद करते हैं। मगर बाजार के हेयर कंडीशनर में कई केमिकल होते हैं जो बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। केमिकल के नुकसान से बचने के लिए आप घर में ही कंडीशनर बनाकर बालों को स्वस्थ रख सकते हैं। तो आइए आपको घर में ही किन सामग्री की मदद सेहेर कंडीशनर बनाया जा सकता है के बारे में बताते हैं। [ये भी पढ़ें: बालों को खूबसूरत बनाने के लिए किन फलों का सेवन है लाभकारी]
नारियल का तेल और शहद: इसे बनाने के लिए आपको 1 चम्मच शुद्ध नारियल का तेल, 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच गुलाब जल और आप चाहे तो दही भी मिला सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में सारी चीजें मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस कंडीशनर को शैम्पू करने के बाद बालों पर लगाएं। 10-15 मिनट तक इसे बालों पर लगे रहने दें। उसके बाद पानी से बालों को धो लें।
एलोवेरा हेयर कंडीशनर: एलोवेरा बालों की ग्रोथ में सुधार करने के साथ शाइन लाने में मदद करता है। साथ ही बालों के पीएच को संतुलित करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच नींबू का रस और कम से कम 4 चम्मच एलोवेरा जेल को एक बाउल में मिला लें। इसे शैम्पू करने के बाद बालों पर 5 मिनट तक लगे रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें। [ये भी पढ़ें: त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं हर्बल स्किन केयर रुटीन]
बनाना हेयर कंडीशनर: खराब बालों को ठीक करने में केला बहुत फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए केला,3 चम्मच शहद, 3 चम्मच दूध, 3 चम्मच ऑलिव ऑयल और एक अंडा लें। इन सभी को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों पर 15-30 मिनट बालों पर लगाएं उसके बाद बालों को धो लें।
एग कंडीशनर: अंडा बालों में शाइन लाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए 2 अंडों को फेंटकर थोड़ी देर के लिए रख दें। इसके बाद बालों को शैम्पू करके फेंटे हुए अंडे को बालों पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक बालों में लगे रहने दें उसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें।
योगर्ट हेयर कंडीशनर: दही में मौजूद प्रोटीन और लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 बाउल में एक अंडा फेंटकर उसमें 6 चम्मच दही मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण से बालों पर मसाज करें और बालों को ढक लें। इसे 15-30 मिनट तक बालों में लगे रहने दें। उसके बाद साधारण पानी से बालों को धो लें। ये भी पढ़ें: अधिक पसीना आने के कारण क्यों बाल गिरने लगते हैं]