
Anti-Aging Mask: अंगूर से बना फेस मास्क बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है
त्वचा को लेकर हर कोई चिंतित रहता है और जब लोगों की त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने लगते हैं तो उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में वो अपनी त्वचा को लेकर अधिक सतर्क हो जाते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने के लिए अनेकों प्रयास करने लगते हैं। कई लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार उनमें होने वाले केमिकल त्वचा को लाभ पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में आप अंगूर से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं जो आपकी त्वचा पर होने वाले कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है और साथ ही स्किन सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचाता है। इसके अलावा अंगूर से बना फेस पैक आपके झुर्रियों और फाइन लाइन्स को भी कम करने में मदद करता है। [ये भी पढ़ें: Dark circles: डार्क सर्कल को कम करने के लिए खाद्य पदार्थ]
Anti Aging Skin: कैसे बनाएं ग्रेप्स फेस पैक:
- अंगूर से बना फेस पैक
- अंगूर और दही से बना फेस मास्क
- अंगूर और कीवी से बना फेस मास्क
- अंगूर और शहद से बना फेस पैक
अंगूर से बना फेस पैक:

2 चम्मच ग्रेप्स पल्प, 1 चम्मच क्रीम, 1 चम्मच गाजर का जूस और 1 चम्मच चावल का आटा को मिलाएं और उसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में 3 बार इसे लगाएं।
अंगूर और दही से बना फेस मास्क:
2 से 3 ग्रेप्स पल्स और 1 चम्मच दही का पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए आप सप्ताह में 2 बार इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। [ये भी पढ़ें: Tamarind For Skin: इमली की मदद से कैसे त्वचा को बनाएं स्वस्थ]
अंगूर और कीवी से बना फेस मास्क:
कीवी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होता है जो स्किन सेल्स को बेहतर करता है। अंगूर और कीवी में मिक्सी में पीस लें और उसे पल्प को चेहरे पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में 2 बार इस पल्प को लगाएं।
अंगूर और शहद से बना फेस पैक:
शहद त्वचा को हाईड्रेटेड रखता है और इसमें होने वाला एंटी-माइक्रोबियल गुण उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है। 10-12 अंगूर के रस को निकालें और 2 चम्मच दही के साथ उसे मिलाएं। अब इस पेस्ट से 2-4 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें और 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। [ये भी पढ़ें: Dull Skin: त्वचा के बेजान होने के कारण]
अंगूर से बना फेस मास्क आपकी त्वचा के बढ़ते उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।